छात्राओं को सिखाया गया आत्म रक्षा के गुर
ग्राम विकास इंटर कालेज में बुधवार को बालिका सुरक्षा जागरुकता अभियान के तहत समारोह आयोजित कर छात्राओं को खुद की सुरक्षा के संबंध में जानकारियों के साथ-साथ प्रशिक्षिका सत्या मौर्या ने उन्हे किसी भी परिस्थिति में अपनी सुरक्षा के लिए प्रायोगिक रूप से प्रशिक्षित किया।
जागरण संवाददाता, खुटहन (जौनपुर): ग्राम विकास इंटर कालेज में बुधवार को बालिका सुरक्षा जागरुकता अभियान के तहत समारोह आयोजित कर छात्राओं को खुद की सुरक्षा के संबंध में जानकारियों के साथ-साथ प्रशिक्षिका सत्या मौर्या ने उन्हे किसी भी परिस्थिति में अपनी सुरक्षा के लिए प्रायोगिक रूप से प्रशिक्षित किया। इस दौरान छात्राओं द्वारा ही आपस में एक-दूसरे पर प्रहार और उससे बचाव करना सिखाया गया। उन्हे कठिन परिस्थितियों के लिए टोल फ्री नंबर 181 नोट कराया गया।
बतौर अध्यक्ष जिला प्रोवेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ हिसा को रोकने के लिए सरकार द्वारा कड़े कानून बनाए जाने के बाद भी उसमे कमी उस तरह से नहीं आ रही है जैसा आना चाहिए। जिसका मुख्य कारण है महिलाओं, छात्राओं में खुद की सुरक्षा को लेकर आत्मबल की कमी। अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी संजीव कुमार साहू ने कहा कि सिर्फ कानून व्यवस्था के बल पर महिलाएं खुद को कभी सुरक्षित नहीं समझ पाएंगी। यूनीसेफ संस्था से आए चंदन सिंह, बीईओ अरुच यादव, प्रधानाचार्या दीप्ती सिंह, शुभम गुप्ता ने भी संबोधित किया। प्रधानाचार्य अरविद कुमार ने आभार जताया।