सरायहरखू रेलवे स्टेशन पर शटल एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, जौनपुर वासियों की सालों पुरानी मांग हुई पूरी
जौनपुर के सरायहरखू रेलवे स्टेशन पर शटल एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव शुरू हो गया, जिससे क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी।

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
सरायहरखू स्टेशन पर शटल एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव शुरू।
बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने हरी झंडी दिखाई।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के आदेश पर हुआ ठहराव।
जागरण संवाददाता, जौनपुर। वाराणसी लखनऊ मार्ग पर सरायहरखू रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह शटल एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव शुरू हो गया। ट्रेन के 7.25 बजे स्टेशन पर रुकते ही बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ व सांसद प्रतिनिधि मनोज मौर्या के अलावा लखनऊ से पहुँचे वरिष्ठ मण्डल वाणिज्यिक प्रबंधक प्रशांत कुमार ने ट्रेन को हरी झंडी दिखा लखनऊ के लिए रवाना किया।
विधायक रमेश चंद्र ने कहा कि क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरी करते हुए शटल एक्सप्रेस के ठहराव रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के आदेश पर करवाया गया। यह क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। ट्रेन रवाना होने के बाद विधायक ने क्षेत्रवासियों से अपील किया की अगर क्षेत्र की जनता ट्रेन को सुचारू रूप से निरंतर चलवाना चाहती है तो ज्यादा से ज्यादा संख्या में टिकट लेकर ट्रेन यात्रा करें, इससे आपके समय व पैसा दोनों की बचत होगी।
विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि अब हम रेल मंत्री से बदलापुर श्री कृष्णा नगर स्टेशन पर बेगमपुरा एक्सप्रेस के ठहराव की मांग करेंगे।
उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार रहने से विधानसभा का चौतरफा विकास संभव हो सका है। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक श्रीनाथ पाठक, विवेक त्रिपाठी, संदीप उपाध्याय, कुंवर मृगेंद्र सिंह शिव बाबा, प्रतिनिधि गंगा प्रसाद सिंह, पूर्व प्रमुख सजल सिंह, मार्कंडेय सिंह मुन्ना, प्रधान मरजादी यादव, धनियामऊ मंडल अध्यक्ष अमित चौहान बबलू, अजय सिंह, ज्योति यादव, महेश तिवारी, गुड्डू यादव, कृष्ण कुमार सिन्हा, सुनील सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहें।