जौनपुर में उमेश मिश्र बने 61वें जिलाधिकारी, छह महीने रहे सैमुअल पाल एन ने कई स्तर पर किए बेहतर कार्य
जौनपुर को उमेश मिश्रा के रूप में 61वें जिलाधिकारी मिले हैं, जो इससे पहले विशेष सचिव नगर विकास थे। निवर्तमान ...और पढ़ें

उमेश मिश्रा जौनपुर के 61वें जिलाधिकारी होंगे।
HighLights
उमेश मिश्रा जौनपुर के 61वें जिलाधिकारी नियुक्त हुए।
सैमुअल पॉल एन का अपर आयुक्त पद पर तबादला।
सैमुअल पॉल ने स्वास्थ्य शिक्षा में किए सराहनीय कार्य।
जागरण संवाददाता, जौनपुर। स्थानांतरणाधीन विशेष सचिव नगर विकास उमेश मिश्रा जौनपुर के 61वें जिलाधिकारी होंगे। वह कई जगहों पर जिलाधिकारी के रूप में जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। जिलाधिकारी सैमुअल को पाल एन अब अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (बैंकिंग) सहकारी समितियां के पद पर तैनाती दी गई है।
सैमुअल पाल एन ने छह महीने 11 दिन तक जिलाधिकारी की जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान उनके स्वास्थ्य, शिक्षा सहित किए गए कई कार्य सराहनीय रहे। विद्यालयों में निरीक्षण के दौरान कई बार वह शिक्षक की भूमिका में भी रहे।
नवनियुक्त जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने पीसीएस अधिकारी के रूप में वर्ष 2012 में सिविल सेवा में प्रवेश किया। वर्ष 2018 में आइएएस संवर्ग में पदोन्नति मिली। वह मूल रूप से प्रयागराज के निवासी हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से परास्नातक व लखनऊ विश्वविद्यालय से एलएलबी की उपाधि प्राप्त की है।
वह जिलाधिकारी के रूप में मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा व कुशीनगर जैसे जिलों में जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वर्ष 2024 में उन्हें मुजफ्फरनगर का जिलाधिकारी बनाया गया था, जहां उनका कार्यकाल करीब 26 महीने रहा। इससे पहले वह बिजनौर में दो साल से अधिक समय तक जिलाधिकारी रहे थे। आइएएस में पदोन्नति के बाद शासन ने उन्हें विशेष सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी भी सौंपी थी।