जौनपुर में नौकरी के नाम पर 5.50 लाख रुपये की ठगी, प्रबंधक सहित पांच पर केस
जौनपुर में एक निजी विद्यालय में शिक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर 5.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला ...और पढ़ें

जौनपुर में शिक्षक की नौकरी के नाम पर साढ़े पांच लाख की ठगी, प्रबंधक समेत पांच पर केस।
HighLights
जौनपुर में शिक्षक नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी।
5.50 लाख रुपये की ठगी का आरोप।
प्रबंधक सहित पांच लोगों पर केस दर्ज।
जागरण संवाददाता, जौनपुर। निजी विद्यालय में शिक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर 5.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को प्रबंधक सहित पांच लोगों पर केस दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गयी है।
सरपतहां थाना क्षेत्र के सवायन गांव निवासी दीपक दीक्षित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि वह एक निजी विद्यालय में शिक्षक है। रिश्तेदार के माध्यम से श्री देवकी जन कल्याण जूनियर हाईस्कूल रामपुर बदलापुर के प्रबंधक सभाजीत तिवारी से मुलाकात हुई।
आरोप है कि एक दूसरे पर विश्वास करके विद्यालय में शिक्षक की नौकरी दिलाने के लिए साढ़े सात लाख रुपये में तय हुआ। इसमें से 5.50 लाख रुपये नियुक्ति के पहले तथा दो लाख बाद में देने की बात तय हुई।
पीड़ित का आरोप है कि विद्यालय के शिक्षक राजेश कुमार सिंह, उनके करीबी शशिभान मौर्य, शाश्वत तिवारी, चंद्रभूषण तिवारी के खाते में फोन पे व बैंक से 5.50 लाख रुपये स्थानांतरित किया था। शिक्षक की नौकरी न मिलने पर जब रुपयों को प्रबंधक से मांगने लगा तो जान से मरवाने की धमकी देने लगे।