89 लाख का बकाया होने पर राइस मिल सील
धान का बकाया धान का बकायाधान का बकायाधान का बकायाधान का बकाया
जागरण संवाददाता, केराकत(जौनपुर): धान का बकाया 89 लाख रुपये न देने पर राजस्व विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को हंसा राइस मिल नाऊपुर की संपत्ति कुर्क की। उसके बाद सील कर दिया और सामान को प्रधान की सुपुर्दगी में दे दिया।
तहसीलदार संतोष कुमार सोनकर की अगुवाई में पहुंची टीम ने कुर्की की। जानकारी के मुताबिक, नोटिस का जवाब राइस मिल संचालक ने नहीं दिया था। तहसीलदार ने बताया कि वसूली के लिए अन्य तहसीलों में स्थित संपत्तियों की भी जांच के दायरे में लाया जाएगा। कुर्क कर सामानों को प्रधान के सुपुर्दगी में दे दी गई।
बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील में बकाया राजस्व वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। इस दौरान हंसा राइस पर 89 लाख का धान का बकाया है। मिल संचालक ने धान तो ले लिए लेकिन चावल या उसका भुगतान नहीं दिया। भुगतान नहीं करने पर नोटिस दी गई थी। तहसीलदार ने बताया कि 15 दिन बाद मिल की नीलामी व संचालक की गिरफ्तारी की जाएगी।