अवकाश प्राप्त शिक्षक, अधिकारी व समाजसेवी हुए सम्मानित
त्रिलोचन महादेव शिवमंदिर परिसर में मंगलवार को भव्य देव दिपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। समारोह का आयोजन क्षेत्र प्रमुख जलालपुर संदीप सिंह ने किया।
जासं, जलालपुर (जौनपुर): त्रिलोचन महादेव शिव मंदिर परिसर में मंगलवार को भव्य देव दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन ब्लाक प्रमुख जलालपुर संदीप सिंह ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रांत प्रमुख सेवा भारती परमेश्वर ने कहा कि देव दीपावली महोत्सव के निमंत्रण में यहां से सभी गांवों में तुलसी पत भेजना चाहिए और सभी घरों से एक-एक दीप यहां आना चाहिए तभी यह सफल है। इसमें सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी है। इस दौरान मुख्य अतिथि ने क्षेत्र के राज कालेज के हिदी के अवकाश प्राप्त प्रवक्ता व साहित्यकार डा.देवेंद्र उपाध्याय, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक श्रीराम यादव, मो.असलम, रमाकांत सिंह, वयोवृद्ध शिक्षक जनार्दन सिंह, ढिल-ढिल शास्त्री व अन्य अवकाश प्राप्त नागरिकों तथा क्षेत्रीय पत्रकारों समेत प्रधान राजेश मिश्र समेत अन्य लोगों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में क्षेत्र के चयनित 500 गरीबों को मुख्य अतिथि और ब्लाक प्रमुख संदीप सिंह ने सर्दी से बचाव के लिए कंबल का वितरण किया। समारोह में भाजपा के जिला महामंत्री डा.अजय कुमार सिंह, डा. अजयेंद्र दुबे, संजीव सिंह आदि ने विचार व्यक्त किया। संचालन रामचंद्र सिंह व अध्यक्षता अजय दुबे ने किया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मुरलीधर गिरी, अध्यक्ष रविशंकर सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।