Move to Jagran APP

रिटायर्ड फौजी की गोली मारकर हत्या

केराकत कोतवाली के विसुनपुर गांव के पास सोमवार की रात रिटायर्ड फौजी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पर मयफोर्स पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही।

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Dec 2019 09:44 PM (IST)Updated: Tue, 10 Dec 2019 06:06 AM (IST)
रिटायर्ड फौजी की गोली मारकर हत्या
रिटायर्ड फौजी की गोली मारकर हत्या

जागरण संवाददाता, थानागद्दी (जौनपुर): केराकत कोतवाली क्षेत्र के विसेनपुर गांव के पास सोमवार की रात रिटायर्ड फौजी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार तीन बदमाशों ने घर से करीब डेढ़ किमी पहले ही वारदात को अंजाम दिया। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इससे क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। सूचना पर मयफोर्स पहुंची पुलिस से पूरा गांव छावनी में तब्दील गया है।

loksabha election banner

पहाड़ी पट्टी गांव निवासी रिटायर्ड फौजी अशोक सिंह (56) की मथुरापुर में आटो पा‌र्ट्स की दुकान है। वे शाम को दुकान बंद करके रोज की तरह बाइक से घर जा रहे थे। घर से करीब डेढ़ किमी पहले विसेनपुर गांव के पास पहुंचे ही थे कि दो बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। लोगों ने बताया कि इस दौरान फौजी अशोक सिंह बदमाशों से भिड़ गये। हाथापाई होने के बाद बदमाशों ने गोली मार दी और भाग गये। गोली फौजी के सीने में बायीं ओर लगी। बेखौफ बदमाशों ने थानागद्दी पुलिस चौकी से महज आठ सौ दूरी पर घटना को अंजाम दिया। गोली की आवाज सुनकर जब ग्रामीण सड़क की तरफ भागकर गये तो देखा कि बाइक सवार बदमाश भाग रहे थे। जब लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो फौजी घायल होकर लुढ़के पड़े कराह रहे थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उनके बेटे रितेश सिंह ने आनन-फानन में पिता को इलाज के लिए लेकर वाराणसी भागे। जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही केराकत सीओ रामभुवन यादव, कोतवाल बिद कुमार मयफोर्स पहुंचकर छानबीन में जुट गये। फौजी के घर में उनकी पत्नी व एक बेटा रहता था। एक बेटा बाहर रहता है। घटना को क्यों अंजाम दिया गया यह कोई बता नहीं पा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.