Move to Jagran APP

कल को बेहतर बनाने के लिए हुआ पौधारोपण, लिया गया संकल्प

जून को पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। पर्यावरण सुधारने और इसे बिगाड़ने के लिए कहीं न कहीं मानव ही जिम्मेदार हैं। ऐसे में सभी को पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए अपना योगदान देना जरूरी है। कुछ इसी तरह का संदेश शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के आयोजन पर विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर प्रबुद्धजनों ने दिया। शारीरिक दूरी का पालन कर हुए संगोष्ठी में बिगड़ रही आबोहवा को दुरुस्त करने के लिए सभी से एकजुट होने का आह्वान किया गया। वन विहार परिसर में डीएफाअे एपी पाठक ने अशोक का पौधा लगाकर पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन की अमूल्य निधि है। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्ववि

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 07:32 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 06:11 AM (IST)
कल को बेहतर बनाने के लिए हुआ पौधारोपण, लिया गया संकल्प

जागरण संवाददाता, जौनपुर: पर्यावरण को संरक्षित किए बिना मानव का अस्तित्व असंभव है। पर्यावरण के प्रति बढ़ते खतरों को रोकने और इसे सुरक्षित करने के लिहाज से प्रत्येक वर्ष पांच जून को पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। पर्यावरण सुधारने और इसे बिगाड़ने के लिए कहीं न कहीं मानव ही जिम्मेदार हैं। ऐसे में सभी को पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए अपना योगदान देना जरूरी है। कुछ इसी तरह का संदेश शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के आयोजन पर विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर प्रबुद्धजनों ने दिया। शारीरिक दूरी का पालन कर हुए संगोष्ठी में बिगड़ रही आबोहवा को दुरुस्त करने के लिए सभी से एकजुट होने का आह्वान किया गया।

loksabha election banner

वन विहार परिसर में डीएफओ एपी पाठक ने अशोक का पौधा लगाकर पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन की अमूल्य निधि है। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवायोजना इकाई, इंजीनियरिग एवं फार्मेसी संस्थान के तत्वाधान में पौधारोपण किया गया। जहां डा.संजय श्रीवास्तव, डा. झांसी मिश्रा, डा. आलोक दास समेत अन्य मौजूद रहे। जिला चिकित्सालय में डा. आरएस कुसवाहा, डा. नरेंद्र, डा. डी.नाथ, अभिषेक रंजन व सतेंद्र ने पौधारोपण किया। डा. ईश्वर चंद्र चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आनलाइन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। ट्रस्ट की चेयरपर्सन अनीता तिवारी ने पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डाला। मुफ्तीगंज के लालती कुमुदेश्वर महाविद्यालय घुरहूपुर के प्रबंधक डा. दिनेश कुमार तिवारी ने 50 पौधा लगाया। जहां वीरेंद्र कुमार तिवारी, रमेश तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे। बक्शा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पर वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संदीप कुमार ने पौधारोपण करते हुए कहा कि आने वाले कल के लिए वृक्षों की रक्षा जरूरी है। जहां डा. अनिल कुमार, पंकज जायसवाल समेत अन्य मौजूद रहे। लायंस क्लब जौनपुर द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। डा. क्षितिज शर्मा ने हस्ताक्षर कर अभियान का शुभारंभ किया। संस्था अध्यक्ष अमित पांडेय ने सभी से अधिक से अधिक पौधारोपण का आह्वान किया। सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज संस्कार द्वारा 150 पौधे लगाए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत में हिन्दू एकता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शुभ सेठ ने पौधारोपण किया। शिवसेना नेता राजेश यादव ने पौधरोपण के लिए लोगों से अपील किया। बजरंग सेना युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनीत सिंह के नेतृत्व में सिटी स्टेशन परिसर में पौधारोपण किया गया। इसमें विक्रम सिंह, अभिषेक सिंह, शुभम विश्वकर्मा, सत्यम श्रीवास्तव व विशाल सिंह समेत अन्य शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.