Move to Jagran APP

धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस, फहराया गया तिरंगा

जनपद में गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सरकारी गैर सरकारी संस्थानों विद्यालयों में आन-बान-शान से झंडारोहण किया गया। वहीं स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। स्कूलों में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

By JagranEdited By: Thu, 27 Jan 2022 06:35 PM (IST)
धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस, फहराया गया तिरंगा
धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस, फहराया गया तिरंगा

जागरण संवाददाता, जौनपुर : जनपद में गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों, विद्यालयों में आन-बान-शान से झंडारोहण किया गया। वहीं स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। स्कूलों में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कलेक्ट्रेट में बुधवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने झंडारोहण किया। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में जिलाधिकारी ने कहा कि महापुरुषों की कुर्बानियों के कारण ही देश आजाद हुआ। उन्होंने कहा कि जिसने गुलामी देखी है उसे ही स्वतंत्रता का महत्व पता होगा। अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व राम प्रकाश, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय, नगर मजिस्ट्रेट अनिल अग्निहोत्री, कवि प्रखर, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शिव मोहन श्रीवास्तव ने भी विचार व्यक्त किया। जनक कुमारी की छात्राओं ने राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया गया। सभी छात्राओं को जिलाधिकारी ने सम्मानित किया। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने गांधी तिराहा व आंबेडकर तिराहे पर जाकर महात्मा गांधी व आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। संचालन आशीष त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर पीओ डूडा अनिल वर्मा, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसी क्रम में गणतंत्र दिवस समारोह पर पुलिस लाइन में भव्य परेड का आयोजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के निर्देशन में किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया व परेड का निरीक्षण किया। महिला पुलिस, बाइक दस्ता, स्क्वायड दस्ता, क्राइम ब्रांच दस्ता, आ‌र्म्ड पुलिस के दस्ते परेड में शामिल रहे। इसके अलावा अग्निशमन विभाग ने भी परेड में विशेष प्रदर्शन किया। परेड के बाद पुलिस लाइन में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

होली चाइल्ड एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में प्रधानाचार्य नीलम सिंह ने ध्वजारोहण किया। प्रबंधक अशोक सिंह रघुवंशी ने वीर सपूतों के योगदान पर प्रकाश डाला। श्रीचित्रगुप्त धर्मशाला रुहट्टा परिसर में अध्यक्ष रमेंद्र नाथ श्रीवास्तव एडवोकेट ने झंडा फहराया। हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल की तीनों शाखाओं प्रबंधक डाक्टर ओम प्रकाश सिंह ने ध्वजारोहण किया। मुक्तेश्वर प्रसाद डिग्री कालेज में प्रबंधक आनंद शंकर श्रीवास्तव एडवोकेट ने झंडा फहराया। सैनिकों की विधवाओं को किया गया सम्मानित

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर 1962, 1965 व 1971 की लड़ाई में शहीद हुए दस वीर सपूतों की विधवाओं को सैनिक कार्यालय में 3100 रुपये का चेक और एक-एक कंबल देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी से एक-एक कर कुशलक्षेम पूछा। कहा आप सभी पर हम सभी को गर्व है। महिला शक्ति समेत कुल 75 लोगों को कुलपति ने किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर) : वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों और नारी शक्ति समेत 75 से अधिक लोगों को कुलपति ने सम्मानित किया। कुलपति ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि देश के विकास के बारे में सोचने से ही राष्ट्र की उन्नति हो सकती है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की पहचान उसके काम से होती है न की उसके पद से।

इसके पूर्व कुलपति ने वीर बहादुर सिंह, महात्मा गांधी व मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। संगोष्ठी भवन समारोह में डा. बीबी तिवारी, डा. मनोज मिश्र, डा. रसिकेश, परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह और डा. दीपक मौर्य ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह का संचालन राजनारायन सिंह ने किया। इस अवसर पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय राय, परीक्षा नियंत्रक श्री व्यास नारायण सिंह, प्रो. मानस पांडेय समेत सभी संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद थे।