विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौनपुर में दो श्रमिकों की मौत के मामले में आरोपित रथ चालक गिरफ्तार

By Ramesh Soni Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 23 Nov 2026 03:34 PM (IST)

जौनपुर के मोहम्मदपुर मड़ैया गांव में वरयात्रा के दौरान इलेक्ट्रिक रथ से कुचलकर दो श्रमिकों की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपित चालक दीपक बिंद को गिरफ्तार कर लिया है। चालक ने ढलान पर ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया था, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।

दो श्रमिकों की मौत के मामले में आरोपित रथ चालक गिरफ्तार।

दो श्रमिकों की मौत के मामले में आरोपित रथ चालक गिरफ्तार।

HighLights

  1. जौनपुर में इलेक्ट्रिक रथ से कुचलकर दो श्रमिकों की मौत

  2. वरयात्रा के दौरान हुआ था यह दर्दनाक हादसा

  3. आरोपित रथ चालक दीपक बिंद पुलिस हिरासत में

जासं, नौपेड़वा (जौनपुर)। बक्शा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर मड़ैया गांव में शुक्रवार की रात वरयात्रा के दौरान इलेक्ट्रिक रथ से कुचल जाने से दो श्रमिकों की मौत के मामले में आरोपित चालक दीपक बिंद को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

थाना प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह ने बताया आरोपित इलेक्ट्रिक रथ चालक दीपक बिंद को दबिश देकर उसके गांव महनपुर से गिरफ्तार किया गया। मालूम हो कि बरात गांव में पहुंचने के बाद जलपान के पश्चात द्वाराचार की रस्म से पूर्व वरयात्रा के दौरान दूल्हा वैभव यादव रथ पर बैठकर चल रहा था।

नौपेड़वा बाजार के उत्तर राष्ट्रीय राजमार्ग से नीचे रथ उतरते समय ढलान पर चालक दीपक बिंद के ब्रेक की बजाय एक्सीलेटर पर पैर रख देने से आगे-आगे रोड लाइट छतरी लेकर चल रहे गोरियापुर गांव निवासी श्रमिकों 65 वर्षीय मुसाफिर व 55 वर्षीय शिवाकांत गौतम की कुचल जाने से मौत हो गई थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।