Move to Jagran APP

संचार क्रांति के अग्रदूत रहे राजीव गांधी

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी सूचना क्रांति के अग्रदूत रहे। उन्होंने अपनी दूरदर्शिता पूर्ण नीतियों से इस क्षेत्र में भारत को दुनियां के नक्शे पर स्थापित किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Aug 2018 08:03 PM (IST)Updated: Mon, 20 Aug 2018 08:03 PM (IST)
संचार क्रांति के अग्रदूत रहे राजीव गांधी

जागरण संवाददाता, जौनपुर: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी सूचना क्रांति के अग्रदूत रहे। उन्होंने अपनी दूरदर्शिता पूर्ण नीतियों से इस क्षेत्र में भारत को दुनियां के नक्शे पर स्थापित किया। उक्त बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन ¨सह ने सोमवार को स्व.गांधी के 74वें जन्म दिवस पर आयोजित 'राजीव गांधी और संचार क्रांति' विषयक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि 'हर हाथ शक्ति-हर हाथ तरक्की' के सूत्र वाक्य को आम आदमी के हितों से जोड़ने का महान प्रयास किया। शहर अध्यक्ष नियाज ताहिर शेखू ने कहा कि श्री गांधी ने इक्कीसवीं सदी के भारत की जो बुनियाद रखी देश उसी पर आगे बढ़ रहा है। गोष्ठी के बाद सदर अस्पताल जाकर मरीजों में फल व अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। इस मौके पर अखिलेश श्रीवास्तव, राकेश उपाध्याय, शीतला पांडेय, अनुरागराय, सुरेंद्र त्रिपाठी, देवानंद मिश्र, महेंद्र विश्वकर्मा, अशरफ अली आदि मौजूद रहे। संचालन सौरभ शुक्ला ने किया।

उधर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बच्चों को कापी-कलम वितरित कर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन मनाया। सिद्दीकपुर गांव में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर ¨सह ने कहा कि राजीव गांधी ने जिस तरह से शिक्षित भारत का सपना देखा था, उसे पूरा करना हम सब का क‌र्त्तव्य है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष अश्वनी ¨सह, अंशु, नीरज राय, मोहम्मद साकिब, अंकुर श्रीवास्तव, धर्मेंद्र चौहान, जय मंगल यादव, दिलीप गिरी, देव चौहान आदि मौजूद रहे।

बदलापुर में इंदिरा चौक पर स्व.गांधी का जन्मदिन मनाया गया। कांग्रेस नेता रामचंद्र मिश्र ने कहा कि श्री गांधी ने देश को नई दिशा दी थी। इसके बाद सीएचसी जाकर मरीजों में फल वितरित किया गया। शार्दूल सम्राट ¨सह, विवेक यादव, गौरव ¨सह, आलोक दुबे, नरेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कमला प्रसाद तिवारी व संचालन सुरेंद्र शर्मा ने किया।

नौपेड़वा क्षेत्र के लेदुका बाजार स्थित रामजानकी मंदिर पर जयशंकर दूबे की अध्यक्षता में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिला उपाध्यक्ष देवराज पांडेय, राजेंद्र यादव, विशाल पांडेय आदि मौजूद रहे। फोटो-42-जल संरक्षण पें¨टग प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

सुजानगंज (जौनपुर): प्रणवम स्कूल ऑफ चिल्ड्रेन आ‌र्ट्स में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 74वीं जयंती मनाई गई। प्रबंधक प्रमोद के. ¨सह, प्रधानाचार्य सिल्जा प्रमोद एवं शिक्षकों की देखरेख में समूचे विश्व मे तेजी के साथ भूगर्भ जल के दोहन एवं जल की कमी को ²ष्टिगत रखते हुए स्कूल के छात्रों के बीच जल संरक्षण पर एक चित्रकला पे¨न्टग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमे 400 छात्रों ने भाग लिया। सर्वश्रेष्ठ एवं उत्कृष्ट पे¨न्टग बनाने वाले 20 छात्रों को मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ओम प्रकाश दुबे ने एवार्ड ऑफ एक्सीलेंस प्रदान कर सम्मानित किया। अन्य को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि इस स्कूल में जिस प्रकार छात्रों को स्कूली शिक्षा के साथ उनके बौद्धिक एवं समग्र विकास की शिक्षा दी जा रही है वह प्रशंसनीय है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.