दीवार से दबकर राजगीर की मौत
सरायख्वाजा के बैजारामपुर गांव में गुरुवार को शुकूल्लाह के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। जहां राजगीर रामहित गौतम(50) पक्की दीवार की जोड़ाई में लगा हुआ था। इसी दौरान दीवार संतुलन बिगड़ने से भरभरा कर गिर गई। जिसमें रामहित दब गया। आनन-फानन में लोगों ने उसे बाहर निकाला मगर थोड़ी ही देर में उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की।
जासं, जौनपुर (मल्हनी) : सरायख्वाजा के बैजारामपुर गांव में गुरुवार को शुकूल्लाह के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। जहां राजगीर रामहित गौतम(50) पक्की दीवार की जोड़ाई में लगा हुआ था। इसी दौरान दीवार संतुलन बिगड़ने से भरभरा कर गिर गई। जिसमें रामहित दब गया। आनन-फानन में लोगों ने उसे बाहर निकाला मगर थोड़ी ही देर में उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की।