Move to Jagran APP

राग, ईष्र्या को त्यागने का पर्व है होली

जागरण संवाददाता, जौनपुर: जनपद में जगह-जगह होली मिलन समारोह पूर्वक मनाया गया। श्री सर्वेश्वरी

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Mar 2018 07:13 PM (IST)Updated: Sun, 04 Mar 2018 07:13 PM (IST)
राग, ईष्र्या को त्यागने का पर्व है होली
राग, ईष्र्या को त्यागने का पर्व है होली

जागरण संवाददाता, जौनपुर: जनपद में जगह-जगह होली मिलन समारोह पूर्वक मनाया गया। श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा में समारोह की शुरुआत अघोरेश्वर महाप्रभु तथा वर्तमान पीठाधीश्वर गुरुपद संभव राम के जयकारा के साथ की गई। शाखा मंत्री ओम प्रकाश ¨सह ने कहा कि भारतीय संवत्सर के आगमन का यह पर्व इंद्रधनुषी छटा का द्योतक है। राग, इष्र्या को त्यागने का यह पर्व है। उपाध्यक्ष डॉ अर¨वद ¨सह ने कहा कि यह पर्व हमें बुराई को छोड़कर अच्छाई की तरफ चलने की प्रेरणा देता है। संचालन अश्वनी कुमार ¨सह ने किया।

loksabha election banner

इस अवसर पर श्री सर्वेश्वरी समूह के पदाधिकारियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल तथा गुलाब की पंखुड़ियों को फेंककर आपस में गले मिलकर बधाई दिए। इस मौके पर समरजीत ¨सह, डा.मनीष सोमवंशी, भानू ¨सह, जेडी ¨सह, राना प्रताप ¨सह, तेज बहादुर ¨सह, डा.विनोद ¨सह, विकास ¨सह, रवि श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

¨सगरामऊ बाजार में होली मिलन समारोह व्यापार मंडल के अध्यक्ष संतोष कुमार जायसवाल के आवास पर आयोजित किया गया। भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि होली प्रेम का मिलन है। लोग एक दूसरे का गिला शिकवा भूलकर आपस में प्रेम सौहार्द का भाईचारा बनाते हैं। अध्यक्षता सेक्टर प्रभारी अशोक कुमार मिश्र, संचालन विनोद तिवारी ने किया। अंत में बबलू जायसवाल ने आभार जताया। इस मौके पर वरुण ¨सह, श्याम यादव, पप्पू यादव, अंकित तिवारी, प्रभात शुक्ला, विनोद बरनवाल उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.