विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वांचल विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 20 नवंबर से, परीक्षा कार्यक्रम जारी

By khalid shah Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 11 Nov 2026 04:52 PM (IST)

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की स्नातक और स्नातकोत्तर विषम सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर ...और पढ़ें

पूर्वांचल विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 20 नवंबर से शुरू, कार्यक्रम जारी।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 20 नवंबर से शुरू, कार्यक्रम जारी।

HighLights

  1. पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने विषम सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया।

  2. स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षाएं 20 नवंबर से होंगी शुरू।

  3. परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने आदेश जारी किया।

जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर)। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की स्नातक एवं स्नातकोत्तर विषम सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में बीए, बीएससी और बीकाम के प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर तथा एमए, एमएससी और एमकाम के सप्तम एवं नवम सेमेस्टर की परीक्षाएं 20 नवंबर से शुरू होंगी।स्नातक स्तर की परीक्षाएं तीन पालियों में आयोजित की जाएंगी।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने परीक्षा कार्यक्रम अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को परीक्षा की तिथियों और समय की जानकारी मिल गई है। महाविद्यालयों को भी निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। स्नातक स्तर की परीक्षाओं में प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 20 नवंबर से शुरू होकर 20 दिसंबर तक चलेगी।इसके लिए सुबह आठ से 10 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

बीए, बीएससी और बीकाम तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं भी 20 नवंबर से शुरू होंगी और 23 दिसंबर तक चलेंगी। इनका आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक किया जाएगा।इसी क्रम में पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं 20 नवंबर से शुरू होकर 23 दिसंबर तक चलेंगी। इसके लिए दोपहर दो से शाम चार बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इस प्रकार स्नातक के तीनों सेमेस्टर की परीक्षाएं अलग-अलग पालियों में आयोजित की जाएंगी।

स्नातकोत्तर स्तर पर एमए, एमएससी और एमकाम सप्तम सेमेस्टर की परीक्षाएं 20 नवंबर से नौ दिसंबर तक होंगी। इनका समय सुबह आठ से 10 बजे तक निर्धारित किया गया है। वहीं नवम सेमेस्टर की परीक्षाएं 23 नवंबर से शुरू होकर नौ दिसंबर तक चलेंगी। इनका आयोजन दोपहर दो से शाम चार बजे तक किया जाएगा।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह की ओर से 11 नवंबर को जारी आदेश के माध्यम से परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया गया है।विश्वविद्यालय ने सभी संबंधित महाविद्यालयों को जारी समय-सारिणी के अनुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा है। विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार अपनी विषयवार तैयारी और परीक्षा संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी होंगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।