20 नवंबर से शुरू होंगी पूर्वांचल विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं, केंद्र सूची जारी
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की स्नातक व परास्नातक विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 20 नवंबर से शुरू होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने ...और पढ़ें

पूर्वांचल विश्वविद्यालय विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 20 नवंबर से शुरू, केंद्र सूची जारी।
HighLights
पूर्वांचल विश्वविद्यालय विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 20 नवंबर से शुरू होंगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने 325 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की।
जौनपुर, गाजीपुर, प्रयागराज के महाविद्यालयों के लिए केंद्र।
जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर)। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की स्नातक एवं परास्नातक विषम सेमेस्टर परीक्षाओं की तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुक्रवार को परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी। सत्र 2026-27 की बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी और एमकॉम की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 20 नवंबर से शुरू होंगी। परीक्षा नियंत्रक डा. विनोद कुमार सिंह की ओर से केंद्रों की सूची जारी की गई है।
जौनपुर और गाजीपुर के साथ प्रयागराज के हंडिया क्षेत्र के संबद्ध महाविद्यालयों के लिए करीब 325 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के सुचारू संचालन और व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए 20 नोडल केंद्र भी निर्धारित किए गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों की विस्तृत सूची आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।
इससे संबंधित महाविद्यालयों और परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा केंद्र की जानकारी मिल सकेगी।विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबंधित महाविद्यालयों को निर्देशित किया है कि वे केंद्र सूची का अवलोकन कर अपने यहां के छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्र की जानकारी उपलब्ध कराएं।
परीक्षार्थी भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी सूची में अपना परीक्षा केंद्र देख लें, ताकि परीक्षा के समय किसी तरह की असुविधा न हो।परीक्षाएं 20 नवंबर से शुरू होने के मद्देनजर महाविद्यालयों में भी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के साथ नोडल केंद्रों के माध्यम से परीक्षा संचालन पर निगरानी रखी जाएगी।