पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने गाजीपुर व जौनपुर में बनाये 22 नोडल और 380 परीक्षा केंद्र
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए जौनपुर, गाजीपुर और प्रयागराज में कुल 22 नोडल और ...और पढ़ें

पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने गाजीपुर जौनपुर में बनाए 22 नोडल और 380 परीक्षा केंद्र।
HighLights
जौनपुर, गाजीपुर, प्रयागराज में 22 नोडल, 380 परीक्षा केंद्र।
परीक्षा तीन पालियों में, सीसीटीवी निगरानी अनिवार्य की गई।
केंद्राध्यक्षों को शुचिता, पारदर्शिता हेतु सख्त निर्देश दिए गए।
जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर)। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए नोडल और परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी है। जौनपुर और गाजीपुर के साथ प्रयागराज में भी परीक्षा संबंधी व्यवस्था की गई है। तीनों जिलों में कुल 22 नोडल केंद्र और 380 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
परीक्षा तीन पालियों में निर्धारित समय के अनुसार संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने केंद्राध्यक्षों और महाविद्यालयों को पहले ही विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
निर्धारित व्यवस्था के अनुसार जौनपुर में 14 नोडल केंद्र और 188 परीक्षा केंद्र तथा गाजीपुर में सात नोडल केंद्र और 191 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रयागराज में एक नोडल और एक परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है। यहां पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबंधित कैरी फॉरवर्ड के छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए यह व्यवस्था की गई है।
परीक्षा संचालन के लिए सभी महाविद्यालयों को संबंधित नोडल केंद्रों से प्रथम पाली में ही तीनों पालियों के प्रश्नपत्र प्राप्त करने होंगे। परीक्षा समाप्त होने के बाद निर्धारित समय के भीतर उत्तरपुस्तिकाओं और परीक्षा संबंधी सामग्री को नोडल केंद्रों पर जमा कराना होगा। इसके लिए सभी केंद्रों को समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे चालू रखना अनिवार्य होगा। विश्वविद्यालय के केंद्रीय निगरानी कक्ष से किसी भी समय परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों की निगरानी की जा सकेगी। इसके लिए महाविद्यालयों को कैमरों की क्रियाशीलता और परीक्षा कक्षों की निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों और महाविद्यालयों के प्राचार्यों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि परीक्षा संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही या निर्देशों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने केंद्राध्यक्षों और प्राचार्यों को निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन कराने तथा परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।