विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूविवि की महिला बैडमिंटन टीम ने अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

By khalid shah Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 26 Nov 2026 06:50 PM (GMT+05:30)

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की महिला बैडमिंटन टीम ने असम में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने मेजबान रॉयल ग्लोबल यूनिवर्सिटी को हराकर अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।

पूविवि महिला बैडमिंटन टीम ने अखिल भारतीय प्रतियोगिता में बनाई जगह!

पूविवि महिला बैडमिंटन टीम ने अखिल भारतीय प्रतियोगिता में बनाई जगह!

HighLights

  1. पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन किया।

  2. मेजबान रॉयल ग्लोबल यूनिवर्सिटी को हराकर अखिल भारतीय के लिए क्वालीफाई।

  3. कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने टीम को दी बधाई।

जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर)। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की महिला बैडमिंटन टीम ने असम में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026-27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया। द रॉयल ग्लोबल यूनिवर्सिटी, असम में हुई प्रतियोगिता में पूर्वांचल विश्वविद्यालय की टीम ने मेजबान टीम को सिंगल्स और डबल्स मुकाबलों में पराजित कर अगले चरण में स्थान पक्का किया।

सिंगल्स मुकाबले में पूर्वांचल विश्वविद्यालय की टीम ने 15-3 और 15-10 से जीत दर्ज की। इसके बाद डबल्स मुकाबले में भी टीम ने 15-4 और 15-8 के अंतर से मेजबान द रॉयल ग्लोबल यूनिवर्सिटी को पराजित किया। दोनों मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर टीम ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए अर्हता प्राप्त की। कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने टीम की सफलता पर खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा है।

अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में भी टीम बेहतर प्रदर्शन करे, इसके लिए उन्होंने खिलाड़ियों को अग्रिम शुभकामनाएं दीं।टीम में सहकारी पीजी कॉलेज, मेहरमा, जौनपुर की रितिक यादव व विभूति सिंह, मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज, जौनपुर की कृति भारद्वाज, राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय, गाजीपुर की स्नेहा सिंह तथा संत लखन दास पीजी कॉलेज, गाजीपुर की सुधा भारती शामिल रहीं। टीम के कोच रणधीर कुमार रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।