निधि समर्पण अभियान के तहत निकाली शोभायात्रा
खुटहन क्षेत्र के कोकना गांव स्थित शिव मंदिर परिसर से शनिवार को भाजपा के मंडल अध्यक्ष वंश बहादुर पाल के नेतृत्व में श्रीरामजन्म भूमि निधि समर्पण अभियान के तहत शोभायात्रा निकाली गई। इसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ विहिप बजरंग दल दुर्गा वाहिनी और हिदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता शामिल रहे।
जागरण संवाददाता, खुटहन/सुजानगंज : खुटहन क्षेत्र के कोकना गांव स्थित शिव मंदिर परिसर से शनिवार को भाजपा के मंडल अध्यक्ष वंश बहादुर पाल के नेतृत्व में श्रीरामजन्म भूमि निधि समर्पण अभियान के तहत शोभायात्रा निकाली गई। इसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विहिप, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी और हिदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता शामिल रहे।
भगवान श्रीराम के जयघोष के साथ शुरू हुई शोभायात्रा बाजार का भ्रमण करते हुए पुन: मंदिर प्रांगण में पहुंची। इसके बाद सभा करके यात्रा का समापन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यह ईश्वर का कार्य है। इसमें सभी लोग सहयोग करें। उधर, सुजानगंज के ऐतिहासिक शक्तिपीठ गौरीशंकर धाम के सत्संग भवन में श्रीराम जन्मभूमि अभियान समिति की बैठक हुई। इसमें प्रांत प्रचारक प्रमुख जय प्रकाश, जिला प्रचारक ओम प्रकाश, राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी, विहिप के सह प्रांत मंत्री कृष्ण गोपाल जायसवाल, अभियान प्रमुख कदम राज सिंह, बजरंग दल जिला संयोजक राजेश, विहिप जिलाध्यक्ष विश्वम्भर दुबे, प्रखंड अध्यक्ष सौरभ मिश्र आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। इस मौके पर लाल उपाध्याय ने राम मंदिर के लिए एक लाख इक्यावन हजार रुपये का योगदान किया। गौराबादशाहपुर में निकाली शोभायात्रा
जागरण संवाददाता, गौराबादशाहपुर (जौनपुर): स्थानीय बाजार में जिवली मोड़ से ग्रामोदय इंटर कालेज तक शुक्रवार को भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसके माध्यम से लोगों को मंदिर निर्माण से जुड़ने और सहयोग करने का आह्वान किया गया। इस दौरान शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस मौजूद रही। शोभायात्रा में उमेश सिंह, दिग्विजय सिंह, अजीत सोनकर, सभापति, कमलेश, राधेश्याम विश्वकर्मा, राकेश विश्वकर्मा, निखिल सेठ, इंद्रासन सिंह, लाल बिहारी, नीरज श्रीवास्तव इत्यादि मौजूद रहे।