ग्रामीणों के सहयोग से हुई गरीब बिटिया की शादी
महराजगंज विकास खंड के असरोपुर गांव में एक गरीब बिटिया की शादी चर्चा का विषय बनी है। क्योंकि शादी असरोपुर ग्राम विकास मंच एवं ग्रामीणों के सहयोग से हुई।
जासं, बदलापुर (जौनपुर): महराजगंज विकास खंड के असरोपुर गांव में एक गरीब बिटिया की शादी चर्चा का विषय बनी है। शादी असरोपुर ग्राम विकास मंच एवं ग्रामीणों के सहयोग से हुई। 29 नवंबर को स्वर्गीय मंगरू राम पटेल की बेटी लक्ष्मी की शादी महेंद्र वर्मा के पुत्र उमाकांत निवासी रामपुर खागल पृथ्वीगंज पट्टी प्रतापगढ़ के साथ हुई। शादी का पूरा आयोजन और खर्च असरोपुर ग्रामसभा विकास मंच के सदस्यों और ग्रामीणों ने मिलकर उठाया। लड़के के पिता अपने बड़प्पन का परिचय देते हुए गरीब लड़की की शादी अपने पुत्र से बिना दहेज और सादगी के साथ करने को तैयार हो गये। जैसे ही यह खबर गांव वालों को हुई लोगों ने बिटिया कि शादी धूमधाम से करने का बीड़ा उठाया। लोगों ने नव विवाहित जोड़ों को उपहार भी दिया। ऐसी शादी कराकर लोगों ने समाज में एक नई मिसाल पेश किया। सहयोग करने वालों में शैलेश दुबे, विपिन उपाध्याय, संतराम दुबे, अनिल सरोज, अशोक यादव, विष्णु पांडेय, राजेश उपाध्याय, विनोद प्रजापति आदि थे।