पुलिस ने पीड़ित का ही किया चालान
केराकत भूमि विवाद में पिटाई में घायल पीड़ित का ही पुलिस ने चालान कर दिया। हुरहुरी
By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 11:30 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 05:03 AM (IST)
केराकत: भूमि विवाद में पिटाई में घायल पीड़ित का ही पुलिस ने चालान कर दिया। हुरहुरी गांव निवासी शैलेंद्र पाठक व विजय प्रकाश सिंह के बीच भट्ठे की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार को दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें शैलेंद्र पाठक घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पीड़ित पक्ष का चालान कर दूसरे को छोड़ दिया। (जासं.)। फीस में छूट देने का लिया निर्णय
मल्हनी: कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच सेंट जान्स विद्यालय सिद्दीकपुर की ओर से फीस में रियायत देने का फैसला किया गया है। प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने बताया कि विद्यालय प्रबंध समिति ने मासिक शुल्क में 10 फीसद छूट देने का निर्णय लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें