दुराचार के आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सिकरारा थाना क्षेत्र के एक गांव में गत गुरुवार को दवा लेकर लौट रही किशोरी के साथ धा
सिकरारा: थाना क्षेत्र के एक गांव में गत गुरुवार को दवा लेकर लौट रही किशोरी के साथ धान के खेत में खींचकर सामूहिक दुष्कर्म के आरोपितों मनीष गौड़ व चंदन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के ही गांव के नामजद आरोपितों को रविवार की रात थानाध्यक्ष अंगद प्रसाद तिवारी ने मुखबिर की सूचना पर अरुआवां बाजार से धर दबोचा। मुकदमा दर्ज होने के बाद ही पुलिस को चकमा देते फिर रहे आरोपित कहीं भागने की फिराक में थे। (जासं.)। गोमती नदी में मिला महिला का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त
नौपेड़वा: बक्शा थाना क्षेत्र के केवटली गांव में सोमवार की शाम गोमती नदी में महिला का शव उतराया दिखा। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने मछुआरों की मदद से शव नदी से निकलवाया। पुलिस के अनुसार करीब तीस वर्षीय मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव एक सप्ताह पहले का होने का अनुमान लगाया जा रहा है। (जासं.)।