तालाब में डाला विषाक्त पदार्थ, मछलियां मरीं
जंगीपुर गांव स्थित मत्स्य पालक के निजी तालाब में गुरुवार की रात विषाक्त पदार्थ डाल देने से लाखों रुपये मूल्य की मछलियां मर गईं। पीड़ित ने गांव के ही दो व्यक्तियों को आरोपित करते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
जागरण संवाददाता, सरपतहां (जौनपुर): जंगीपुर गांव स्थित मत्स्य पालक के निजी तालाब में गुरुवार की रात विषाक्त पदार्थ डाल देने से लाखों रुपये मूल्य की मछलियां मर गईं। पीड़ित ने गांव के ही दो व्यक्तियों को आरोपित करते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
गांव निवासी संग्राम बिद ने अपने निजी तालाब में मछली पालन किया है। शुक्रवार सुबह जब वह तालाब पर पहुंचे तो कई क्विटल मृत मछलियां तालाब में उतराई देख हतप्रभ रह गए। उन्होंने थाने जाकर गांव के ही दो व्यक्तियों को नामजद करते हुए तहरीर दी। इसमें उल्लेख किया है कि आरोपित व्यक्ति अक्सर तालाब के बंधे पर शौच करने आते थे। कई बार मना करने के बावजूद नहीं मान रहे थे। कुछ दिनों पहले इसी को लेकर कहासुनी करते हुए देख लेने की धमकी भी दी थी। उसका आरोप है कि उन्हीं दोनों ने रंजिशन तालाब में विषाक्त पदार्थ डाल दिया जिससे लाखों रुपये मूल्य की कई क्विटल मछलियों की मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने कहा कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप