भारोत्तोलन व शरीर सौष्ठव में पीजी कालेज चैंपियन
उ उ उ उ उ उ उ उ उ उ उ उ उ उ उ उ उ
जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर): वीर बहादुर ¨सह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के अंतर महाविद्यालयी शक्तितोलन व शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता में राजा हरपाल ¨सह पीजी कालेज चैंपियन रहा। पीजी कालेज गाजीपुर उपविजेता और स्वामी सहजानंद पीजी कालेज गाजीपुर को तीसरा स्थान मिला।
एकलव्य स्टेडियम पर गुरुवार की देर शाम तक हुई प्रतियोगिता के पुरूष वर्ग शक्तितोलन में 59 किलोग्राम भारवर्ग में धीरज मिश्रा राजा हरपाल ¨सह स्नातकोत्तर महाविद्यालय ¨सगरामऊ प्रथम, 66 किलोग्राम भारवर्ग में अजेश यादव स्वामी सहजानन्द पीजी कालेज गाजीपुर प्रथम, 74 किलोग्राम भारवर्ग में रामाशीष मौर्य स्वामी सहजानन्द पीजी कालेज गाजीपुर, 83 किलोग्राम भारवर्ग में अविनाश भारद्वाज एमएससीएच महाविद्यालय आजमगढ़, 93 किलोग्राम भारवर्ग में रितेश खरवार पीजी कालेज गाजीपुर चैंपियन रहे।
महिला वर्ग शक्तितोलन प्रतियोगिता में सुकृति यादव राजा हरपाल ¨सह स्नातकोत्तर महाविद्यालय ¨सगरामऊ, 52 किलोग्राम में गीता यादव राजा हरपाल ¨सह स्नातकोत्तर महाविद्यालय ¨सगरामऊ जौनपुर, 57 किलोग्राम भारवर्ग में अन्तिमा मिश्रा राजा हरपाल ¨सह स्नातकोत्तर महाविद्यालय ¨सगरामऊ जौनपुर, 63 किलोग्राम भारवर्ग में प्रिया यादव स्वामी सहजानन्द पीजी कालेज प्रथम रही। वहीं 72 किलोग्राम भारवर्ग में ¨प्रयंका श्रीवास्तव पीजी कालेज गाजीपुर ने बाजी मारी।
वित्त अधिकारी एमके ¨सह एवं कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल पुरस्कार वितरण ने किया। इस अवसर पर खेल सहायक रजनीश ¨सह, अशोक ¨सह, डा. राजेश ¨सह आदि मौजूद रहे।