सभी दुकानों को खोलने की मिले अनुमति
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट सहदेव मिश्र को सौंपा। इसमें मांग की गई कि लॉकडाउन के पहले की तरह सभी दुकानों को खोले जाने की अनुमति दी जाए।
जासं, जौनपुर: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट सहदेव मिश्र को सौंपा। इसमें मांग की गई कि लॉकडाउन के पहले की तरह सभी दुकानों को खोले जाने की अनुमति दी जाए।
संगठन के जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के चलते आम व्यापारी आर्थिक दुश्वारियां झेल रहा है। इस महामारी से लड़ने हेतु सरकार के सुझाव पर सभी ने अपने प्रतिष्ठानों को बंद करके भरपूर सहयोग किया। अब समय का तकाजा है कि व्यवसाइयों की आर्थिक दुश्वारियों को देखते हुए सभी दुकानों को खोलने की अनुमति दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो व्यवसायी सतर्कता के उपायों को पूरा करने में लापरवाही बरते उसके विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में अशोक साहू, अनवारूल हक गुड्डू, आशुतोष जायसवाल, सुबाष गुप्ता, बिहारी लाल केसरवानी, सुधांशु गुप्ता आदि शामिल थे।