Move to Jagran APP

ओजोन परत क्षरण पर्यावरण के लिए चिताजनक : प्रो. बलराम

दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. बलराम पाणि ने कहा कि ओजोन परत वातावरण के समताप मंडल में एक महत्वपूर्ण परत है। ओजोन परत पर्यावरण को हानिकारक पराबैंगनी किरणों से सुरक्षित रखता है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Sep 2021 07:07 PM (IST)Updated: Sun, 26 Sep 2021 07:07 PM (IST)
ओजोन परत क्षरण पर्यावरण के लिए चिताजनक : प्रो. बलराम

जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर) : दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. बलराम पाणि ने कहा कि ओजोन परत वातावरण के समताप मंडल में एक महत्वपूर्ण परत है। ओजोन परत पर्यावरण को हानिकारक पराबैंगनी किरणों से सुरक्षित रखता है।

loksabha election banner

यह बातें उन्होंने रविवार को विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित रज्जू भइया संस्थान के आर्यभट्ट सभागार में ओजोन परत क्षरण व इसके प्रभाव पर आयोजित व्याख्यान में कही। उन्होंने कहा कि हानिकारक रसायन इस परत को क्षति पहुंचा रहे हैं। मुख्य रूप से क्लोरोफ्लोरो कार्बन, क्लोरिन इस परत का क्षरण कर रहे हैं। इस रसायनों का मुख्य स्रोत एसी, फ्रिज और अन्य उपकरणों में प्रयोग होने वाले शीतलक की मुख्य भूमिका है।

प्रो. पाणि ने कहा कि बढ़ता तापमान ग्लोबल वार्मिंग बहुत बड़ी चुनौती है। कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि ओजोन परत को क्षरण से बचाना बहुत आवश्यक है। डा. प्रमोद कुमार यादव, डा. मिथिलेश यादव, डा. आशीष वर्मा, डा. गिरिधर मिश्र, दिनेश कुमार वर्मा, डा. धीरेंद्र चौधरी आदि उपस्थित रहे। स्वागत कार्यक्रम संयोजक प्रो. देवराज सिंह व संचालन आयोजन सचिव डा. नितेश जायसवाल व आभार डाक्टर नीरज अवस्थी ने व्यक्त किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.