जौनपुर में आनलाइन गाय खरीदने के चक्कर मे गंवाए 1. 42 लाख रुपये
जौनपुर में एक व्यक्ति ऑनलाइन गाय खरीदने के चक्कर में साइबर ठगी का शिकार हो गया। यूट्यूब पर गाय पसंद ...और पढ़ें

जौनपुर में ऑनलाइन गाय खरीदने के नाम पर 1.42 लाख की ठगी।
HighLights
जौनपुर निवासी व्यक्ति ऑनलाइन गाय खरीदने में ठगा गया।
यूट्यूब पर गाय देखकर 1.42 लाख रुपये गंवाए।
पुलिस ने राजस्थान के आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया।
जागरण संवाददाता, जौनपुर। सोशल मीडिया पर गाय की खरीदारी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। यूट्यूब पर गाय पसंद कर खरीदने के चक्कर में ऊंचगांव निवासी एक व्यक्ति को साइबर ठग ने 1 लाख 42 हजार छह सौ रुपये का चूना लगा दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने राजस्थान निवासी आरोपित के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत किया है।
ऊंचगांव निवासी तिलकधारी सिंह ने बीते अक्टूबर माह में यूट्यूब पर एक गाय का वीडियो देखकर उसे खरीदने की इच्छा जताई। इस दौरान उनकी बात विक्रेता रूपेश कुमार निवासी जयपुर, राजस्थान से हुई। आरोपित के कहने पर उन्होंने पहले पांच हजार रुपये अग्रिम भेज दिए।
इसके बाद गाय को रास्ते में चारा-पानी उपलब्ध कराने के नाम पर 10, 600 रुपये और मंगा लिए गए। आरोपित ने आठ अक्टूबर को ट्रक से गाय भेजने की बात कही, लेकिन अगले दिन ट्रक की जांच होने का हवाला देकर पूरी रकम भेजने को कहा। इस पर तिलकधारी ने शेष एक लाख 27 हजार रुपये भी भेज दिए। इसके बावजूद न तो गाय पहुंची और न ही आरोपित ने रकम वापस की।