Move to Jagran APP

उन्नाव पीड़ित परिवार को दी जाए एक करोड़ की मदद

उन्नाव पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए रविवार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुरानी बाजार स्थित चौराहे पर हस्ताक्षर अभियान कैंप लगाया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने हस्ताक्षर करके अपना विरोध व्यक्त किया। महिला एवं छात्राओं ने अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने महामहिम राष्ट्रपति महोदय से हस्ताक्षर अभियान के तहत यह मांग किया कि उन्नाव की बेटी को उसके वकील के उच्च स्तरीय इलाज की व्यवस्था हो।

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Aug 2019 07:45 PM (IST)Updated: Mon, 05 Aug 2019 06:32 AM (IST)
उन्नाव पीड़ित परिवार को दी जाए एक करोड़ की मदद

जागरण संवाददाता, जौनपुर : उन्नाव पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए रविवार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुरानी बाजार स्थित चौराहे पर हस्ताक्षर अभियान कैंप लगाया। इसमें सैकड़ों लोगों ने हस्ताक्षर करके अपना विरोध व्यक्त किया। महिला एवं छात्राओं ने अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने राष्ट्रपति से हस्ताक्षर अभियान के तहत यह मांग किया कि उन्नाव की बेटी को व उसके वकील के उच्च स्तरीय इलाज की व्यवस्था हो।

loksabha election banner

कहा कि विधायक कुलदीप सेंगर को तिहाड़ जेल में ट्रांसफर किया जाए। पीड़ित परिवार को तत्काल एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की जाए। पीड़ित के चाचा को तत्काल एक महीने के लिए पैरोल पर रिहा किया जाए। महिलाओं पर हिसा के खिलाफ पुलिस और न्यायिक व्यवस्था में सुधार के लिए विशेष आयोग गठित की जाए। एनएसयूआइ जिलाध्यक्ष शिखर द्विवेदी ने कहा कि हम लगातार संघर्ष करते रहेंगे और इस दमनकारी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए उत्तर प्रदेश की जनता जाग चुकी है। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस सदर विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद साजिद, फैसल हसन तबरेज, सरवर अहमद, विवेक यादव, ऋषिकेश सिंह, संदीप सोनकर, मोहमद कामरान, सुहैल हैदर, राजू गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.