Move to Jagran APP

मायावती के जन्मदिन पर काटा 63 किलो का केक

बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का 63वां जन्मदिन बुधवार को नगर के एक मैरिज लॉन में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बसपा कार्यकर्ताओं ने 63 किलो का केट काटकर इस दिन जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया। समारोह में 100 गरीबों को आर्थिक रूप से मदद किया गया। इसमें भारी संख्या में कार्यकर्ताओं का जुटान हुआ। सुरक्षा के ²ष्टि से पुलिस फोर्स आदि की व्यवस्था भी की गई थी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 07:41 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 11:10 PM (IST)
मायावती के जन्मदिन पर काटा 63 किलो का केक

जागरण संवाददाता जौनपुर : बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का 63वां जन्मदिन मंगलवार को नगर के एक मैरिज लॉन में धूमधाम से मनाया गया। बसपा कार्यकर्ताओं ने 63 किलो का केक काटकर इस दिन को जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया। 100 गरीबों को आर्थिक रूप से मदद किया। भारी संख्या में कार्यकर्ताओं का जुटान हुआ। सुरक्षा मद्देनजर पुलिस फोर्स आदि की व्यवस्था की गई थी।

loksabha election banner

मुख्य अतिथि मुख्य जोन इंचार्ज वाराणसी-आजमगढ़ मंडल हरिश्चंद्र गौतम ने कहा, जनता की समस्याओं को देखते सपा-बसपा का गठबंधन हुआ। भाजपा के नेताओं ने हमेशा झूठ बोलने एवं झूठे वादे किए। राम मंदिर के नाम पर जनता को गुमराह किया गया। सरकार में हत्या, दुष्कर्म, भ्रष्टाचार चरम पर है। बसपा के महाराष्ट्र प्रभारी अशोक ¨सह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाकर बसपा सुप्रीमो को तोहफा दिया जाएगा, इसलिए पार्टी ने सपा के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ने का फैसला किया। इससे विपक्षियों की नींद उड़ गई है। पार्टी पदाधिकारी गठबंधन से सभी उम्मीदवारों को जिताएंगे।

अध्यक्षता करते हुए मुंगराबादशाहपुर विधायक सुषमा पटेल ने कहा कि भाजपा की तरफ से बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। वर्तमान सरकार में बेटियां स्वयं सुरक्षित नहीं है। देश में जातिवाद व संप्रदायवाद को बढ़ावा मिल रहा है।

पूर्व सांसद उमाकांत यादव, पूर्व विधायक सावित्री देवी, पूर्व एमएलसी वीरेंद्र चौहान, पूर्व चेयरमैन दिनेश टंडन, अशोक ¨सह, दिलीप राय बलवानी, डा.लाल बहादुर सिद्धार्थ, बीपी सरोज, सुशीला सरोज, उर्मिला राज, महंथ अवधेशचंद्र भारद्वाज, डा.जेपी ¨सह, रामफेर गौतम, विक्रम ¨सह, संदीप द्विवेदी, प्रदीप पांडेय आदि मौजूद रहे। संचालन जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गौतम ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.