कायस्थ समाज की एकजुटता पर बल
जासं, मछलीशहर (जौनपुर): तहसील अधिवक्ता संघ के सभागार परिसर में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा
जासं, मछलीशहर (जौनपुर): तहसील अधिवक्ता संघ के सभागार परिसर में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक हुई। कायस्थों की एकजुटता पर चर्चा संग भाजपा काशी क्षेत्र के नवनियुक्त अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव का जून में होने वाले सम्मान समारोह पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा, कायस्थ समाज की बौद्धिक क्षमता का कायल सर्वसमाज है। नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज राजनीति से दूरी बनाए हुए है। इसलिए राजनैतिक पाíटयां कायस्थों को वह सम्मान नहीं दे रही हैं जो संगठित जातियों को मिल रहा है। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष दिनेश चन्द्र सिन्हा ने कहा कि कायस्थों ने हर क्षेत्र में झंडा बुलंद किया है। अधिवक्ता संघ पूर्व अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, वेद श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, धीरज श्रीवास्तव आदि रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष अनुराग सिन्हा ने किया।