Move to Jagran APP

अब सेवायोजन कार्यालय करेगा विभागों में आउटसोर्सिंग से भर्ती

जागरण संवाददाता जौनपुर सरकारी विभागों में अब आउटसोर्सिंग पर भर्ती किसी एजेंसी की बजाय सेवायोजन कार्यालय के माध्यम से होगी। ऐसा करने का उद्देश्य पारदर्शिता के साथ ही सेवायोजन कार्यालय की उपयोगिता को बढ़ाना है। सरकारी विभागों में रिक्त पड़े उन पदों की जानकारी सीधे सेवायोजन कार्यालय को दी जाएगी। जहां आउटसोर्सिंग के माध्यम से भर्ती की जानी होगी उसके लिए जरूरी औपचारिकताओं को पूरा किया जाएगा। इसके लिए विभाग की वेबसाइट को भी अपडेट किया जा रहा है। प्रमुख विभागों को शासन से मिले निर्देश को अवगत कराया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Jul 2021 11:54 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jul 2021 11:54 PM (IST)
अब सेवायोजन कार्यालय करेगा विभागों में आउटसोर्सिंग से भर्ती

जागरण संवाददाता, जौनपुर: सरकारी विभागों में अब आउटसोर्सिंग पर भर्ती किसी एजेंसी की बजाय सेवायोजन कार्यालय के माध्यम से होगी। ऐसा करने का उद्देश्य पारदर्शिता के साथ ही सेवायोजन कार्यालय की उपयोगिता को बढ़ाना है। सरकारी विभागों में रिक्त पड़े उन पदों की जानकारी सीधे सेवायोजन कार्यालय को दी जाएगी। जहां आउटसोर्सिंग के माध्यम से भर्ती की जानी होगी उसके लिए जरूरी औपचारिकताओं को पूरा किया जाएगा। इसके लिए विभाग की वेबसाइट को भी अपडेट किया जा रहा है। प्रमुख विभागों को शासन से मिले निर्देश को अवगत कराया जा रहा है। जेम पोर्टल पर भी अपलोड की जाएगी जानकारी

loksabha election banner

विभागों में रिक्त पदों की जानकारी जेम पोर्टल पर भी अपलोड की जाएगी। यहां से सूची जिला सेवायोजन कार्यालय को भेजी जाएगी। संबंधित विभाग के मुखिया, जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित दक्षता कमेटी नियुक्ति को लेकर अंतिम निर्णय लेगी। उम्मीदवारों को मिल सकेगी जानकारी

पूरी प्रक्रिया आनलाइन होने की वजह से उम्मीदवारों को भी सभी प्रक्रिया की जानकारी मिल सकेगी। इसके साथ ही इससे विभाग में आउटसोर्सिंग को लेकर होने वाली धांधली की शिकायतों में भी पूरी तरह रोक लग सकेगी। किसी भी भर्ती के समय उन उम्मीदवारों को भी मौका दिया जाएगा, जिन्होंने जिला सेवायोजन कार्यालय में पहले पंजीकरण करा चुके हैं। इसे लेकर विभाग की वेबसाइट को भी अपडेट किया जा रहा है।

बोले जिम्मेदार..

शासन की ओर से उठाया गया यह सराहनीय कदम है। इससे पारदर्शिता तो बढ़ेगी ही आउटसोर्सिंग के दौरान होने वाली भर्ती में किसी गड़बड़ी की गुंजाइश भी नहीं रहेगी।

-राजीव कुमार सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.