Move to Jagran APP

अब ऑनलाइन वृक्षों को काटने की अनुमति

पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से शासन की ओर से सराहनीय पहल की गई है। अब वृक्षों को काटने की अनुमति ऑनलाइन लेनी होगी। इसके पहले वृक्षों को काटने के लिए अनुमति तो ली जाती थी लेकिन उसका कोई रिकॉर्ड नहीं रहता था। ऐसे में बड़े पैमाने पर अवैध तरह से वृक्षों को काट दिया जाता था जो अब नहीं हो सकेगा। वृक्षों की कटाई से न सिर्फ पर्यावरण प्रभावित हो रहा है बल्कि आम लोगों के जन-जीवन पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 06:58 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 06:58 PM (IST)
अब ऑनलाइन वृक्षों को काटने की अनुमति

जागरण संवाददाता, जौनपुर: पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से शासन की ओर से सराहनीय पहल की गई है। अब वृक्षों को काटने की अनुमति ऑनलाइन लेनी होगी। इसके पहले वृक्षों को काटने के लिए अनुमति तो ली जाती थी, लेकिन उसका कोई रिकॉर्ड नहीं रहता था। ऐसे में बड़े पैमाने पर अवैध तरह से वृक्षों को काट दिया जाता था, जो अब नहीं हो सकेगा। वृक्षों की कटाई से न सिर्फ पर्यावरण प्रभावित हो रहा है, बल्कि आम लोगों के जन-जीवन पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। विभिन्न चरणों के बाद वृक्षों को काटने की स्वीकृति डीएफओ देंगे। वृक्षों को काटने की वजह के साथ पूरे ब्योरे को अपलोड करना होगा। इसके पहले वृक्षों की कटाई को लेकर नियम इतना सख्त नहीं था, जिसमे अब बदलाव कर दिया गया है। बीते छह वर्षोँ में विकास कार्योँ के लिए छह हजार वृक्ष काट दिए गए। जिस तेजी से वृक्ष काटे गए उतनी संख्या में पौधे रोपे नहीं जा सके। यही वजह है कि सड़कों के किनारे अब वृक्षों की संख्या बेहद कम रह गई है। हालांकि तमाम चुनौतियों के बीच जिले में वृक्षच्छादित क्षेत्र में 16 फीसद इजाफा हुआ है। इतना ही नहीं आम लोगों के जीवन में जहर घोल रहे प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए वन विभाग 69 लाख पौधों को अपनी विभिन्न नर्सरियों में उगा रहा है।

loksabha election banner

शासन स्तर पर भी बिगड़ रहे आबोहवा को दुरुस्त करने के लिए मुख्यमंत्री वृक्ष धन योजना की शुरूआत की गई है। प्रत्येक वर्ष वन विभाग की ओर से तीन लाख पौधे लगाए जाते हैं। हालांकि इनमें से 50 से 60 फीसद पौधे ही वृक्ष का रूप ले पाते हैं। इस वर्ष कई गुना अधिक पौधरोपण करने की तैयारी की गई है।

.....

ऑनलाइन सिस्टम से पारदर्शिता बढ़ने के साथ वृक्षों को जीवन भी मिलेगा। अनुमति बिना वृक्षों के कटान पर दस हजार रुपये का जुर्माना है। इस वर्ष जुलाई के मौसम में बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जाएगा। प्रकृति की रक्षा के लिए वृक्षों को बचाना बेहद आवश्यक है।

एपी पाठक, डीएफओ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.