अब बीआरसी पर भी बनेगा आधार कार्ड
सरकार ने इस समस्या के समाधान के प्रत्येक ब्लाक संसाधन केंद्रों पर आधार कार्ड बनवाने की व्यवस्था की गई है। हर केंद्र पर दो आधार किट के साथ ही प्रिटर व स्कैनर उपलब्ध कराए गए हैं। कार्ड बनाने के लिए कंप्यूटर के जानकार शिक्षकों व कर्मचारियों को चयनित किया गया है। विभाग में सर्व शिक्षा अभियान से जुड़े आनंद सिंह को लखनऊ में मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया गया। बाकी चयनित अन्य अभ्यर्थियों को चार अक्टूबर से वाराणसी के सारनाथ में प्रशिक्षण दिया जाएगा। श्री सिंह ने बताया कि किसी भी व्यक्ति का एक बार नाम डेट आफ बर्थ दो बार पता बदल सकता है। इसके अलावा पांच साल और 15 साल की उम्र में बच्चों का आधार कार्ड अपटेड कराना होगा।
जागरण संवाददाता, जौनपुर: आधार कार्ड बनवाने के लिए अब लंबी कतार में नहीं लगना होगा। अभिभावकों को यह सुविधा ब्लाक संसाधन केंद्रों पर मिलेगी। कार्ड बनाने के लिए लैपटाप सहित सभी किट उपलब्ध करा दी गई है। इसके लिए प्रत्येक विकास खंड में कंप्यूटर के जानकारी दो शिक्षक व कर्मचारियों को चयनित करके चार अक्टूबर से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
आधार कार्ड बनाने के लिए प्राइवेट एजेंसियों, डाकघरों, बैंकों आदि को जिम्मेदारी दी गई लेकिन व्यवस्था में खामी के चलते अभी भी कार्ड बनवाने वालों की कतार कम नहीं हुई। सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों का कार्ड बनवाने व संशोधन में हो रही थी।
सरकार ने इस समस्या के समाधान के प्रत्येक ब्लाक संसाधन केंद्रों पर आधार कार्ड बनवाने की व्यवस्था की गई है। हर केंद्र पर दो आधार किट के साथ ही प्रिटर व स्कैनर उपलब्ध कराए गए हैं। कार्ड बनाने के लिए कंप्यूटर के जानकार शिक्षकों व कर्मचारियों को चयनित किया गया है। विभाग में सर्व शिक्षा अभियान से जुड़े आनंद सिंह को लखनऊ में मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया गया। शेष चयनित अन्य अभ्यर्थियों को चार अक्टूबर से वाराणसी के सारनाथ में प्रशिक्षण दिया जाएगा। श्री सिंह ने बताया कि किसी भी व्यक्ति का एक बार नाम, डेट आफ बर्थ, दो बार पता बदल सकता है। इसके अलावा पांच साल और 15 साल की उम्र में बच्चों का आधार कार्ड अपटेड कराना होगा। बोले बीएसए
ब्लाक संसाधन केंद्रों पर आधार कार्ड बनाने के लिए चयनित अभ्यर्थियों को वाराणसी में चार अक्टूबर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अर्ह अभ्यर्थी कार्ड बनाने के लिए अधिकृत होंगे। जिले के सभी बीआरसी केंद्रों पर आधार किट उपलब्ध करा दिया गया है।
-डा. राजेंद्र प्रसाद सिंह
बीएसए।