विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौनपुर में दवाओं की मूल्य सूची प्रदर्शित न करने पर चार अस्पताल फार्मेसियोंं को नोटिस

By Akhilesh Singh Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 27 Nov 2026 04:16 PM (IST)

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जौनपुर के बदलापुर क्षेत्र में चार अस्पताल फार्मेसियों को दवाओं की मूल्य सूची प्रदर्शित न करने पर नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई मरीजों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के विशेष अभियान के तहत की गई है।

बदलापुर में औषधि निरीक्षक की कार्रवाई, सात दिन में मांगा जवाब।

बदलापुर में औषधि निरीक्षक की कार्रवाई, सात दिन में मांगा जवाब।

HighLights

  1. बदलापुर में चार अस्पताल फार्मेसियों का औचक निरीक्षण हुआ।

  2. दवाओं की मूल्य सूची प्रदर्शित न करने पर नोटिस जारी।

  3. सात दिन में जवाब न देने पर होगी कड़ी कार्रवाई।

जागरण संवाददाता, बदलापुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के विशेष अभियान के तहत औषधि निरीक्षक रजत पांडेय ने गुरुवार को बदलापुर क्षेत्र के सरोखनपुर स्थित चार अस्पताल संचालित फार्मेसियों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दवाओं की मूल्य सूची प्रदर्शित न करने पर चार अस्पताल फार्मेसियों को नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर जवाब मांगा है।

जिला मजिस्ट्रेट उमेश मिश्रा के निर्देश पर विभाग द्वारा मरीजों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने और दवाओं की कीमतों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चार दिसंबरतक विशेष निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में गुरुवार को निरीक्षण बदलापुर स्थित रुद्राक्ष नर्सिंग होम संचालित 'आर्या मेडिकल', शारदा हास्पिटल संचालित 'शारदा फार्मेसी', गायत्री हास्पिटल संचालित 'मां गायत्री मेडिकल स्टोर' और जेपी हास्पिटल संचालित 'जेपी मेडिकल स्टोर' की गहन जांच की गई।

जांच के दौरान चारों फार्मेसियों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। किसी भी फर्म द्वारा दवाओं की बिक्री में पारदर्शिता रखने के लिए न तो कोई डिस्प्ले क्यूआर कोड तैयार किया गया था और न ही कोई पब्लिक वेबसाइट संचालित की जा रही थी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर औषधि निरीक्षक ने कड़ी नाराजगी जताई।

औषधि निरीक्षक ने सभी संबंधित फार्मेसियों को व्यवस्था सुधारने व नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए सात दिनों की मोहलत दी है। विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित अवधि में व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, तो दोषी फर्मों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।