प्रदेश में कानून का राज नहीं
-लालजी यादव की हत्या पर जताया आक्रोश परिवार वालों को बंधाया ढाढस -हल्याकांड का जल्द नहीं हुआ खुलासा तो सड़क पर उतरेंगे सपा कार्यकर्ता जागरण संवाददाता जौनपुर नेता प्रतिपक्ष राम गोविद चौधरी ने कानून-व्यवस्था को ध्वस्त बताते हुए प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज समाप्त हो गया है। यहां अराजकता का माहौल है।
जागरण संवाददाता, जौनपुर: नेता प्रतिपक्ष राम गोविद चौधरी ने कानून-व्यवस्था को ध्वस्त बताते हुए प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज समाप्त हो गया है। यहां अराजकता का माहौल है।
श्री चौधरी सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के उड़ली ग्राम निवासी सपा समर्थक लालजी यादव की हत्या के बाद शनिवार को मृतक के परिवार वालों को ढाढस बधाने आए थे। नगर स्थित डाक में पत्रकारों से रूबरू श्री चौधरी ने इस हत्याकांड पर गहरा आक्रोश जताते हुए कहा कि प्रदेश के कई जिलों में सपा कार्यकर्ताओं की हत्याएं हुई हैं। यह पिछड़े, अनुसूचित जातियों व अल्पसंख्यकों के विरुद्ध साजिश है।
उन्होंने राज्यपाल व डीजीपी से मांग किया कि इस हत्याकांड का अतिशीघ्र खुलासा कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाए। ऐसा न किए जाने पर सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर संघर्ष करने को विवश होंगे। मृतक पर आपराधिक मुकदमे की बाबत उन्होंने कहा कि वे सारे मुकदमे फर्जी व जबर्दस्ती थोपे गए हैं। इस मौके पर सपा विधायक पारसनाथ यादव, शैलेंद्र यादव ललई, जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव आदि मौजूद रहे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप