विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

5 नवंबर को जौनपुर आएंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, 3677 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

Published: Tue, 03 Nov 2026 07:59 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 5 नवंबर को जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर आ रहे हैं। वे यहां 3677 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 

HighLights

  1. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का 5 नवंबर को जौनपुर दौरा।

  2. 3677 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण।

  3. मुंगराबादशाहपुर में जनसभा, विकास कार्यों की सौगात मिलेगी।

जागरण संवाददाता, जौनपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का पांच नवंबर को मुंगराबादशाहपुर के सार्वजनिक इंटर कॉलेज में आगमन हो रहा है। इस दौरान वह 3677 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण व भूमि पूजन करेंगे।

वह गुरुवार को सार्वजनिक डिग्री कॉलेज में बने हेलीपैड पर सुबह 11.15 बजे पहुंचेंगे। इस दौरान वह दो बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास, तीन का भूमि पूजन व तीन का लोकार्पण करेंगे। जनपद के लिए विकास का खाका खींचने के बाद वह दोपहर 1:15 बजे प्रस्थान करेंगे। गडकरी 198 करोड़ रुपये से बन रहे चार किलोमीटर मुंगराबादशाहपुर बाईपास, एनएच 128-ए पर लता मंगेश्कर तिराहे से प्रसाद इंस्टीट्यूट तक 33 करोड़ से बनने वाले 4.7 किलोमीटर फोरलेन का शिलान्यास करेंगे।

साथ ही एनएच 135-ए सई नदी पर 16 करोड़ रुपये .23 किमी ब्रिज, 128 करोड़ रुपये से 12 किलोमीटर जौनपुर बाइपास व मड़ियाहूं कस्बे में 92 करोड़ रुपये से बनने वाले 1.5 किलोमीटर आरओबी के लिए भूमि पूजना होगा।

इसी तरह 627 करोड़ रुपये से निर्मित मछलीशहर-भदोही टू लेन, 1078 करोड़ रुपये से एनएच-30 के रायबरेली-प्रयागराज खंड पर जगतपुर, बाबूगंज, ऊंचाहार, अलापुर बाइपास व सई नदी पुल के फोर लेन बाइपास व 1505 करोड़ रुपये से निर्मित रायबरेली-प्रयागराज लिंक रोड का लोकार्पण करेंगे।

वाटरप्रूफ पंडाल में होगी जनसभा

मुंगराबादशाहपुर में नितिन गडकरी के कार्यक्रम को वाटरप्रूफ पंडाल तैयार किया जा रहा है। मंच पर 25 लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है, जबकि सामने लगभग 10 हजार लोगों के बैठने का इंतजाम है।

बाईपास के लिए कोदहूं, गौरैयाडीह और भैरोपुर गांव के करीब साढ़े तीन सौ काश्तकारों की भूमि अधिग्रहीत की गई है। हालांकि राजस्व अभिलेखों में त्रुटियों के चलते सैकड़ों किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिल सका है।

यह भी पढ़ें- महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन के लिए सरकार जल्द लाएगी विशेष पैकेज: सीएम योगी आदित्यनाथ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।