Move to Jagran APP

थानागद्दी व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी

व्यापार मंडल की थानागद्दी इकाई की नई कार्यकारिणी रविवार को पदारुढ़ हो गई। सादे ¨कतु भव्य समारोह में अध्यक्ष बीरबल गुप्ता, महामंत्री मुकेश जायसवाल व अन्य पदाधिकारियों ने पद की शपथ ली।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 11:01 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 11:01 PM (IST)
थानागद्दी व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी
थानागद्दी व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी

जागरण संवाददाता, थानागद्दी (जौनपुर): व्यापार मंडल की थानागद्दी इकाई की नई कार्यकारिणी रविवार को पदारुढ़ हो गई। सादे ¨कतु भव्य समारोह में अध्यक्ष बीरबल गुप्ता, महामंत्री मुकेश जायसवाल व अन्य पदाधिकारियों ने पद की शपथ ली।

loksabha election banner

नए चौराहे पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष इंद्रभान ¨सह इंदू, विशिष्ट अतिथि विजय गुप्ता, घनश्याम, आरिफ हबीब रहे। मुख्य अतिथि इंदू ¨सह ने कहा व्यापारियों के दु:ख-सुख संगठन हमेशा खड़ा रहेगा। उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर स्तर पर लड़ेगा। व्यापारी संगठित होंगे तो कोई भी उनका उत्पीड़न नहीं कर सकेगा। पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि को लेकर 25 सितंबर को प्रदेश नेतृत्व की बैठक में विचार किया जाएगा। इसके बाद प्रदेश बंद की घोषणा की जाएगी। उन्होंने अध्यक्ष बीरबल गुप्ता, महामंत्री मुकेश जायसवाल, कोषाध्यक्ष मुन्नीलाल गुप्ता, उपाध्यक्ष संदीप जायसवाल, मखंचू उपाध्याय, सदन गुप्ता, सुल्तान अली, राजू सेठ, संगठन मंत्री राजू जायसवाल व संरक्षक के रूप में माधवानंद शुक्ला, विकास ¨सह, भानु प्रताप ¨सह, विनय पाठक, शिवव्रत पाठक को शपथ ग्रहण कराई। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष बीरबल गुप्ता ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में आए अतिथियों में व्यापार मंडल त्रिलोचन बाजार शाखा अध्यक्ष अनुराग वर्मा, जलालपुर अध्यक्ष पवन गुप्ता, पराऊगंज अध्यक्ष शिवचंद यादव, संजय ¨सह, विकास उर्फ विक्की ¨सह, अब्दुल हक अंसारी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवव्रत पाठक और संचालन रामचंद्र ¨सह ने किया।

राजा बाजार व्यापार मंडल का गठन

तेजी बाजार (जौनपुर): राजा बाजार में व्यापारियों की बैठक तहसील व्यापार मंडल अध्यक्ष धनंजय सेठ की अध्यक्षता में संपन्न हुई।इसमें सर्वसम्मति से राजेश ¨सह को अध्यक्ष, मदन लाल बरनवाल को महामंत्री व नवाव अली को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसी क्रम में राज कुमार सोनी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सजन लाल बरनवाल, हरी शंकर सोनी, जगन्नाथ, संतोष मौर्य, हाजी इसराइल, रामजी निगम, काशी प्रसाद शर्मा, रमा शंकर जायसवाल, रामजी सोनी, प्रदीप जायसवाल, संदीप बर्णवाल को भी पदभार सौंपा गया। इस मौके पर धनंजय सेठ ने कहा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन सदैव तत्पर रहेगा। उन्होंने जिला प्रशासन से राजा बाजार में पुलिस चौकी की स्थापना की मांग की। बैठक में तहसील व्यापार मंडल उपाध्यक्ष संतोष जायसवाल, चंद्रकांत गुप्ता, अर¨वद सोनी, अखिलेश यादव सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.