बुखार से पीड़ित राष्ट्रीय पक्षी की मौत
जागरण संवाददाता शाहगंज (जौनपुर) तहसील परिसर में शनिवार की सुबह राष्ट्रीय पक्षी मोर ब
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 11:09 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 05:02 AM (IST)
जागरण संवाददाता, शाहगंज (जौनपुर): तहसील परिसर में शनिवार की सुबह राष्ट्रीय पक्षी मोर बुखार से तड़पकर गिर गया। सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्साधिकारी डा. आलोक सिंह पालीवाल ने उसका उपचार किया। उपचार के दौरान राष्ट्रीय पक्षी की मौत हो गई। तहसील प्रशासन ने मृत राष्ट्रीय पक्षी को सम्मान के साथ तिरंगे में लपेट पुष्प अर्पित करके तहसीलदार आवास के बगल दफनाया। कैंसर पीड़ित ग्राम प्रधान का असामयिक निधन
जागरण संवाददाता, थानागद्दी (जौनपुर): केराकत तहसील अंतर्गत ग्रामसभा रामगढ़ के प्रधान अखिलेश निषाद (45) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। ग्राम प्रधान कैंसर रोग से पीड़ित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें