Move to Jagran APP

बाढ़ प्रभावित परिवार को सांसद ने दी मदद

बड़वा गांव में विगत दिनों हुई बारिश से प्रभावित परिवार को सांसद बीपी सरोज ने आर्थिक सहायता दी। महेंद्र प्रताप सिंह का मकान बारिश की वजह से गिर गया था। बेघर हुआ महेंद्र बच्चों के साथ खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर था। जानकारी होने पर पीड़ित के घर पहुंचे सांसद ने 11 हजार रुपये की आर्थिक मदद के साथ ही अन्य बुनियादी चीजें देने का भरोसा दिया। दुख की इस घड़ी में सांसद ने महेंद्र के कंधे पर न सिर्फ अपनेपन का हाथ रखा बल्कि जरूरत पड़ने पर अन्य जरूरी मदद का भी वादा किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Oct 2019 06:12 PM (IST)Updated: Thu, 10 Oct 2019 06:12 PM (IST)
बाढ़ प्रभावित परिवार को सांसद ने दी मदद
बाढ़ प्रभावित परिवार को सांसद ने दी मदद

जागरण संवाददाता, चंदवक (जौनपुर): बड़वा गांव में गतदिनों हुई बारिश व गोमती नदी में बाढ़ से प्रभावित परिवार को सांसद बीपी सरोज ने आर्थिक सहायता दी। महेंद्र प्रताप सिंह का मकान बारिश की वजह से गिर गया था। बेघर हुए महेंद्र बच्चों के साथ खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर रहे। जानकारी होने पर पीड़ित के घर पहुंचे सांसद ने 11 हजार रुपये की आर्थिक मदद के साथ ही अन्य बुनियादी चीजें देने का भरोसा दिया। दुख की इस घड़ी में सांसद ने महेंद्र के कंधे पर न सिर्फ अपनेपन का हाथ रखा, बल्कि जरूरत पड़ने पर अन्य जरूरी मदद का भी वादा किया। उन्होंने सोलर लाइट के अलावा हैंडपंप लगवाने को भी कहा। इसके अलावा उन्होंने विकास कार्य के लिहाज से गांव का भी जायजा लिया। गांववालों से कहा कि उन्हें जो सड़क व बिजली तक की समस्या आ रही है, उसे बिदुवार बताएं, जिससे जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान किया जा सके। वहीं पीड़ित महेंद्र को मुफ्तीगंज के प्रमुख विनय सिंह व श्रीकांत सिंह ने भी 11-11 हजार रुपये की आर्थिक मदद की। इस दौरान संजय पांडेय, वीरेंद्र जोशी, रमेश यादव, ब्रह्मदेव सिंह, राम प्रकाश सिंह, डा. महेंद्र प्रजापति, अजित सिंह, पप्पू सिंह, मुन्ना सिंह व नगड़ू सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.