आस्था के साथ मनी तीज व गणेश चतुर्थी
जासं गाजीपुर दो तिथियों का संगम होने से सोमवार को तीज व्रत और गणेश चतुर्थी मनाई गई। पति के दीर्घायु की कामना को लेकर महिलाओं ने हरितालिका तीज का निर्जला व्रत रखा। गंगा घाटों पर स्नान कर शिव मंदिरों में मां पार्वती व भगवान शिव की पूजा की गई। हरितालिका व्रत से संबंधित कथा श्रवण किया। पंडालों में भगवान गणेश की मूर्तियां स्थापित कर पूजन-अर्चन किया गया।
जासं, गाजीपुर : दो तिथियों का संगम होने से सोमवार को तीज व्रत और गणेश चतुर्थी मनाई गई। पति के दीर्घायु की कामना को लेकर महिलाओं ने हरितालिका तीज का निर्जला व्रत रखा। गंगा घाटों पर स्नान कर शिव मंदिरों में मां पार्वती व भगवान शिव की पूजा की गई। हरितालिका व्रत से संबंधित कथा श्रवण किया। पंडालों में भगवान गणेश की मूर्तियां स्थापित कर पूजन-अर्चन किया गया।
नगर के मिश्रबाजार स्थित शिवमंदिर, सिटी रेलवे स्टेशन के शिव मंदिर के अलावा अन्य मंदिरों पर सुहागिन महिलाओं व युवतियों ने पूजन-अर्चन किया। पति के दीर्घायु व परिवार के मंगल की कामना की गई। मुहम्मदाबाद : नगर से सटे सोमेश्वर महादेव मंदिर, नगर स्थित शिव मंदिर, तहसील परिसर स्थित शिव मंदिर के अलावा ग्रामीण इलाकों में मंदिरों पर दर्शन पूजन के लिए महिलाओं की काफी भीड़ रही। पूजन-अर्चन कर पति के दीर्घायु की कामना की गई। सैदपुर: हरितालिका तीज पर व्रती महिलाओं ने शाम को नगर स्थित गंगा घाटों पर पूजन-अर्चन किया। नगर स्थित बूढ़ेनाथ महादेव घाट, पक्का घाट, संगत घाट, महावीर घाट, रामघाट व रंगमहल घाट पर भीड़ लगी रही। खानपुर: क्षेत्र में श्रद्धा के साथ महिलाओं व युवतियों में हरितालिका तीज का पर्व को मनाया। निर्जला व्रत रहकर भगवान शिव की आराधना की गई। शाम होते ही शिव-पार्वती की मूर्ति के सामने केला के पत्ते पर अपने सुहाग का श्रृंगार का सामान अर्पित कर पूजन किया। महिलाओं और युवतियों ने दिन में शिवालयों पर जाकर शिवलिग पर जलाभिषेक भी किया। महिलाओं ने एक साथ बैठकर शिवचर्चा के साथ ही तीज कथा का पाठ भी किया। मंगल गीत और कजरी के धुन पर अपने आराध्य देव की स्तुति कर उनसे सुहाग सहित परिवार के लिए दीर्घायु होने की कामना की। गहमर : महिलाओं ने अखंड सुहाग की कामना के लिए हरितालिका तीज पर व्रत रखा। निर्जला व्रत रखकर पूरा दिन भजन-पूजन में व्यतीत किया। दोपहर बाद गंगा स्नान करके सूर्य ढलने के बाद सोलह श्रृंगार करके गौरा-पार्वती का पूजन किया। योग्य वर की कामना के लिए युवतियों ने भी हरितालिका तीज का व्रत रखा। सादात: सुहाग की रक्षा के लिए हरितालिका तीज पर महिलाओं नें निर्जला व्रत रखा। मंदिरों में पूजन-अर्चन के लिए भीड़ लगी रही। इधर, नगर के दो स्थानों पर पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है। गजौवा रोड पर गणेश क्लब की ओर से आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है। क्लब के सदस्यों ने विधिवत पूजन-अर्चन किया। बबलू पाडेय, योगेंद्र प्रजापति, प्रिस शर्मा, जिम्मी गुप्ता, विजय यादव थे।
गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से माहौल भक्तिमय
सैदपुर: नगर समेत ग्रामीण अंचलों में पांडालों में गणेश प्रतिमा स्थापित कर पूजन-अर्चन किया गया। पांडाल को भव्य ढंग से सजाया गया नगर के मुख्य बाजार में दो जगह व नई सड़क त्रिमुहानी पर गणेश प्रतिमा भी स्थापित की गई। शादियाबाद: स्थानीय कस्बा स्थित पुरानी बाजार में पंडाल में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। विधि-विधान से पट खोले गए। गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से माहौल भक्तिमय हो गया। अनिल कसोधन, संगम मोदनवाल, राहुल कसोधन, राजन कुमार, गुड्डू सोनी आदि थे।