मोदी सरकार ने पूरा नहीं किया कोई भी वादा: राणा
जासं, मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर): कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राणा गोस्वामी ने कहा केंद्र की
जासं, मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर): कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राणा गोस्वामी ने कहा केंद्र की मोदी सरकार के दिन पूरे हो चले हैं। सरकार के कार्यकाल का अंतिम चरण चल रहा है और उसने एक भी वादा पूरा नहीं किया है। पिछले लोकसभा चुनाव के समय किए गए सभी वादे हवा-हवाई साबित हुए हैं। आजिज आ चुकी जनता सबक सिखाने को अगले लोकसभा चुनाव का इंतजार कर रही है। वह यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
राणा गोस्वामी ने कहा वर्ष 2014 के आम चुनाव में कांग्रेस सरकार की नाकामियों को गिनाते हुए देश की जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे। जिन्हें पूरा करने के लिए 60 महीने का समय मांगा था। कोई भी वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार वादाखिलाफी से जनता को जागरुक करने को राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर देश भर में जन जागरण शुरू किया गया है। इसकी शुरुआत देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद से हो गई है। वाराणसी मंडल प्रभारी दिग्विजय ¨सह ने कहा भाजपा की कथनी व करनी में बहुत अंतर है। जनता इनके धोखे को समझ चुकी है। इसके पूर्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद के ¨सह व प्रदेश सचिव अभिषेक शुक्ला के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर राणा गोस्वामी का जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष इंद्र भुवन ¨सह, देवानंद मिश्रा, ब्रह्मदेव दुबे, सौरभ तिवारी, अखिलेश श्रीवास्तव, नंद लाल दुबे, दीपक मिश्रा, मणींद्र दुबे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा विश्वासघाती
सिकरारा (जौनपुर): चौरा मोहनदास गांव में बाबा गो¨वद दास विद्यालय पर रविवार को कांग्रेस की ब्लाक स्तरीय 'पोल-खोल' रैली में मुख्य अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राणा गोस्वामी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी वादा निभाती है जबकि भाजपा विश्वासघात करती है। यही अंतर है दोनों पार्टियों में। कर्जमाफी के नाम पर किसी का पांच रुपया तो किसी का पचास रुपया माफ कर किसानों के साथ धोखा किया गया। दो करोड़ नौजवानों को नौकरी देने का वादा कर उन्हें गुमराह किया। जिला महासचिव सौरभ शुक्ला ने संचालन किया। रैली को देवानंद मिश्रा, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सत्यबीर ¨सह, नगर अध्यक्ष निहाल ताहिर शेखू, डा. राकेश उपाध्याय, देवराज पांडेय, प्रभात विक्रम ¨सह, राजेश विश्वकर्मा, सत्य प्रकाश गुप्ता, सुभाष सोनकर आदि ने संबोधित किया। मनोज शुक्ला, नन्हें यादव, आलोक पांडेय, उमेश शुक्ला, शुभम यादव, रजनीश शुक्ला, प्रभाकर मिश्र रहे।