विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल विजेता रोहित यादव के घर तक बनेगी पक्की सड़क, विधायक रागिनी सोनकर ने किया वादा

Published: Sat, 03 Oct 2026 08:41 PM (IST)

सपा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने एशियन गेम्स के कांस्य पदक विजेता रोहित यादव से मुलाकात कर उनके घर तक पक्की सड़क व इंटरलॉकिंग कराने का आश्वासन दिया।

खिलाड़ी रोहित यादव को पुष्प गुच्छ देकर बधाई देतीं मछलीशहर विधायक डॉ. रागिनी सोनकर।

खिलाड़ी रोहित यादव को पुष्प गुच्छ देकर बधाई देतीं मछलीशहर विधायक डॉ. रागिनी सोनकर।

HighLights

  1. विधायक रागिनी सोनकर ने एशियन गेम्स पदक विजेता रोहित यादव से मुलाकात की।

  2. रोहित यादव के घर तक पक्की सड़क और इंटरलॉकिंग का वादा।

  3. आचार संहिता समाप्त होने पर कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया।

जागरण संवाददाता, मीरगंज। मछलीशहर की सपा विधायक ड. रागिनी सोनकर ने एशियन गेम्स में कांस्य पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी रोहित यादव से उनके आवास पर मुलाकात कर बधाई दी।

उन्होंने रोहित के घर तक पक्की सड़क और इंटरलॉकिंग कराने का आश्वासन दिया। कहा कि आचार संहिता समाप्त होने के बाद काम शुरू कराने का प्रयास होगा। विधायक ने कहा कि सपा सरकार में खिलाड़ियों को उनका असली हक मिलेगा।

उन्होंने रोहित को जल्द सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलवाने की बात भी कही। इस दौरान जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या, एमएलसी आशुतोष सिन्हा समेत अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Asian Games 2026: गाजीपुर के राजकुमार पाल ने भारत को दिलाया गोल्ड मेडल, मिठाई बांटकर मनाया गया जश्न