सपा प्रत्याशी का विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं से विधायक ने की धक्का-मुक्की, वीडियो हो गया वायरल
विधायक के साथ रहे उनके समर्थकों ने विरोध कर रहे कुछ सपा कार्यकर्ताओं को विधायक के सामने पीट दिया। इस घटना के बाद विरोध कर रहे कार्यकर्ता विनोद यादव शिवकुमार यादव अश्विनी तिवारी धीरज दुबे आदि आक्रोशित हैं। विधायक द्वारा धक्का-मुक्की का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है।
जौनपुर, जागरण संवाददाता। जौनपुर लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा का मुंगराबादशाहपुर नगर में सोमवार को सपाजन ने विरोध किया। बाबू सिंह कुशवाहा वापस जाओ के नारे लगाते हुए उनके वाहन के सामने खड़े हो गए। काफिले में उनके आगे चल रहे मुंगराबादशाहपुर विधायक पंकज पटेल अपने वाहन से उतरे और प्रत्याशी का विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं से धक्का-मुक्की कर उन्हें धकेल दिया।
विधायक के साथ रहे उनके समर्थकों ने विरोध कर रहे कुछ सपा कार्यकर्ताओं को विधायक के सामने पीट दिया। इस घटना के बाद विरोध कर रहे कार्यकर्ता विनोद यादव, शिवकुमार यादव, अश्विनी तिवारी, धीरज दुबे आदि आक्रोशित हैं। विधायक द्वारा धक्का-मुक्की का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है।