नगर विकास राज्यमंत्री के इलाके में सपा का परचम
जागरण संवाददाता, जौनपुर: खेतासराय नगर पंचायत अध्यक्ष पद की अपनी खोई सीट को सपा के वसीम अहमद
जागरण संवाददाता, जौनपुर: खेतासराय नगर पंचायत अध्यक्ष पद की अपनी खोई सीट को सपा के वसीम अहमद इस बार हथियाने में कामयाब रहे। उन्होंने अपने पहले की जीत के अंतर को और बड़ा करते हुए निर्दल प्रत्याशी निर्मला गुप्ता को 1692 मतों के भारी अंतर से परास्त कर दिया। नगर विकास राज्य मंत्री व सदर विधायक गिरीश चंद्र यादव के क्षेत्र में पड़ने वाले इस नगर पंचायत में सपा प्रत्याशी को मिली जीत चर्चाओं मे है।
खेतासराय नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में सपा के वसीम अहमद को 3837 व निर्दल प्रत्याशी निर्मला गुप्ता को 2145 भाजपा के संजीव गुप्ता को 1410 व बसपा की विनीता मौर्या को 865 मत प्राप्त हुए।
पांचवें स्थान पर रहे कांग्रेस के फईम को केवल 405 वोटों से संतोष करना पड़ा। यहां सपा प्रत्याशी के विरोध में मतों के ध्रुवीकरण का विपक्ष का हर प्रयास नाकाम रहा।
खेतासराय नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर मिले मतों का विवरण
क्रम संख्या-प्रत्याशी-पार्टी का नाम- मिले मत
1-वसीम अहमद-सपा-3837-निर्वाचित
2-निर्मला गुप्ता-निर्दल-2145
3-संजीव गुप्ता-भाजपा-1410
4-विनीता मौर्या-बसपा-865