Move to Jagran APP

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के दीर्घायु होने की कामना

जासं, सरपतहां (जौनपुर): केंद्रीय रेल राज्यमंत्री व संचार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Jul 2018 10:59 PM (IST)Updated: Sun, 01 Jul 2018 10:59 PM (IST)
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के दीर्घायु होने की कामना

जासं, सरपतहां (जौनपुर): केंद्रीय रेल राज्यमंत्री व संचार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा का जन्मदिन भाजपाइयों ने केक काटकर मनाया तथा उनके दीर्घायु होने की कामना की।

loksabha election banner

भाजपा नेता व दूरसंचार सलाहकार बेचन ¨सह ने अपने अरसियां बाजार स्थित आवास पर श्री सिन्हा का जन्मदिन मनाते हुए कहा कि उनके रेल तथा संचार मंत्री बनने से पूर्वांचल का गौरव बढ़ा है। पूर्वांचल में रेल व संचार परियोजनाओं को गति मिलने के साथ ही जिले में भी कई ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित हुआ है। इतना ही नहीं गाजीपुर में मेडिकल कालेज की स्थापना से पूरे पूर्वांचल सहित बिहार को भी लाभ मिलेगा। पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश पांडेय ने कहा श्री सिन्हा को मंत्रिमंडल में स्थान देकर प्रधानमंत्री ने पूरे पूर्वांचल व उनकी ईमानदारी का सम्मान किया था। शाहगंज से गाजीपुर रेल लाइन का दोहरीकरण व विद्युतीकरण निकट भविष्य में जिले की प्रगति का कारक बनेगा। इस दौरान सुधाकर ¨सह, संजय ¨सह आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मौके पर जगदीश जायसवाल, राम स्वारथ ¨बद, भगत ¨सह, सुरेश गौड़, राम ¨सह, अर¨वद ¨सह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.