अधेड़ की दुबई में मौत
क्षेत्र के सुरजा का पूरा निवासी अधेड़ श्रमिक की दुबई में मौत की खबर आते ही घर में कोहराम मच गया। उक्त गांव निवासी कैलाश प्रजापति (40) दुबई में किसी कंपनी में श्रमिक के तौर पर शट¨रग का कार्य करता था।
By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Feb 2019 05:20 PM (IST)Updated: Sat, 16 Feb 2019 05:20 PM (IST)
जासं, मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर): सुरजा का पूरा निवासी अधेड़ श्रमिक की दुबई में मौत की खबर आते ही घर में कोहराम मच गया। उक्त गांव निवासी कैलाश प्रजापति (40) दुबई में किसी कंपनी में श्रमिक के तौर पर शट¨रग का कार्य करता था। शुक्रवार की देर रात उसके पिता जवाहर लाल के मोबाइल पर दुबई से किसी ने कॉल कर कैलाश की मौत की मनहूस खबर दी। बताया कि कार्य करने के दौरान कैलाश की मौत हो गई। खबर से घर में मातम का माहौल बन गया है। परिजन शव भेजने के लिए कंपनी से गुहार लगा रहे हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से गांव वालों ने शव दुबई से जौनपुर मंगाने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें