Move to Jagran APP

मानवता शर्मसार: विवाहिता संग की दुराचार की कोशिश, असफल हुए तो प्राइवेट पार्ट में डाल दिया डंडा

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनीत कुमार राय ने बताया कि आरोपित कुंवर चौहान के विरुद्ध दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि छानबीन में पता चला है कि आरोपित ने दुष्कर्म का प्रयास किया।

By Jagran NewsEdited By: Nitesh SrivastavaPublished: Tue, 28 Mar 2023 05:19 PM (IST)Updated: Tue, 28 Mar 2023 05:19 PM (IST)
मानवता शर्मसार: विवाहिता संग की दुराचार की कोशिश, असफल हुए तो प्राइवेट पार्ट में डाल दिया डंडा
तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। जागरण

 संवाद सहयोगी, बदलापुर (जौनपुर): क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना हुई। विवाहिता के साथ दुराचार के बाद आरोपित ने उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दरिंदगी की हदें पार कर दीं। रक्तस्राव से हालत गंभीर होने के चलते पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

मुकदमा दर्ज कराने वाले युवक का आरोप है कि उसकी 22 वर्षीय पत्नी रात करीब आठ बजे शौच के लिए घर से करीब सौ मीटर दूर जंगल की ओर गई थी। वहां गांव का ही 28 वर्षीय कुंवर चौहान पहले से मौजूद था। उसने विवाहिता के साथ जबरन दुष्कर्म किया। प्रतिरोध करने पर उसके प्राइवेट पार्ट को चोट पहुंचाई। अधिक रक्तस्राव होने से विवाहिता अचेत हो गई।

काफी देर बाद देर बाद भी वापस न लौटी तो स्वजन खोजते हुए जंगल में पहुंचे। वहां विवाहिता अचेतावस्था में मिली। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। होश में आने पर उसने घर वालों से आपबीती बताई। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल भेज दिया। सोमवार दोपहर बाद रक्तस्राव बंद हुआ और विवाहिता की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनीत कुमार राय ने बताया कि आरोपित कुंवर चौहान के विरुद्ध दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि छानबीन में पता चला है कि आरोपित ने दुष्कर्म का प्रयास किया। असफल होने पर पीड़िता के प्राइवेट पार्ट को डंडे से क्षति पहुंचाई।

मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट होगा कि दुष्कर्म हुआ या नहीं। बदलापुर सीओ शुभम तोदी ने कहा कि दुष्कर्म की सूचना पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेजकर मामले की पड़ताल की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.