मनोज सिंह के पास असलहे तो पत्नी के पास लग्जरी वाहन
जागरण संवाददाता जौनपुर मल्हनी विधानसभा उपचुनाव में किस्मत आजमाने के लिए शुक्रवार को नामा
जागरण संवाददाता, जौनपुर: मल्हनी विधानसभा उपचुनाव में किस्मत आजमाने के लिए शुक्रवार को नामांकन करने वाले भाजपा के मनोज सिंह बबुरी गांव बरसठी के मूल निवासी हैं। चल अचल संपत्ति के मामले में इनकी पत्नी इनसे अधिक धनवान हैं। पत्नी रूबी सिंह के पास पांच लाख नकदी, दो फार्चूनर गाड़ी, दस लाख के जेवर व दो करोड़ 55 लाख की अचल संपत्ति है, जबकि 48 साल की आयु वाले एमए एलएलबी मनोज के पास दो लाख नकदी, डेढ़ लाख के जेवर व एक पिस्टल तथा एक बंदूक है। इनके नाम कोई भी वाहन नहीं है।
कांग्रेस प्रत्याशी पुरवा समाधगंज निवासी राकेश मिश्र महज 10 हजार नकदी व 60 हजार रुपये बैंक में जमा राशि के साथ चुनाव मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। इनके पास एक सैंट्रो कार व मोटर साइकिल है। 45 लाख की अचल संपत्ति के मालिक हैं। 60 साल की उम्र वाले श्री मिश्र की इंटरमीडिएट तक शिक्षा दीक्षा हुई है। खुद के द्वारा दिए गए शपथ पत्र में इन्होंने अपने ऊपर तीन लाख रुपये का ऋण भी बताया है।