Move to Jagran APP

महिला से छेड़खानी, आरोपित गिरफ्तार

चंदवक थाना अंतर्गत एक गांव में मंगलवार रात रतनूपुर बा•ार के एक अधेड़ ने वृद्ध महिला के साथ छेड़खानी की।

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Oct 2019 06:31 PM (IST)Updated: Wed, 16 Oct 2019 06:31 PM (IST)
महिला से छेड़खानी, आरोपित गिरफ्तार
महिला से छेड़खानी, आरोपित गिरफ्तार

जासं, थानागद्दी (जौनपुर): चंदवक थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात रतनूपुर बा•ार के व्यक्ति ने वृद्ध महिला के साथ छेड़खानी की। महिला उस समय अपने घर के बरामदे में सोई थी। इस मामले में पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

आरोप है कि 60 वर्षीय वद्धा रात में अपने घर के बरामदे में सोई थी। रात लगभग एक बजे के आस-पास रतनूपुर बा•ार का रहने वाला 46 वर्षीय मोहम्मद कलाम महिला की चारपाई के पास पहुंचा और अश्लील हरकत करने लगा। महिला की नींद खुली तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवा•ा सुन परिजन भी आ गए। खुद को घिरता देख वह फरार हो गया। इस दौरान परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सुबह होने पर थाने में भी तहरीर दी। पुलिस ने अधेड़ को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। एसओ देवेंद्र सिंह का कहना है कि महिला ने तहरीर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.