विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कान में इयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पार कर रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

Published: Fri, 09 Jan 2026 08:57 PM (IST)

जौनपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ। 25 वर्षीय दिवाकर रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक ने कान में इयरफोन लगा रखे थे, जिस कारण वह ट्रेन का हॉर्न नहीं सुन पाया। सूचना पर पहुंची जीआरपी और स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कान में इयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत।

कान में इयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत।

HighLights

  1. जौनपुर में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत।

  2. कान में इयरफोन लगे होने से नहीं सुना हॉर्न।

  3. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जागरण संवाददाता, गौराबादशाहपुर (जौनपुर)। जौनपुर औड़िहार रेलवे ट्रैक पर रसूलपुर ओझनिया गांव के समीप हुए एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची जीआरपी और स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रसूलपुर ओझनिया के अनुसूचित बस्ती निवासी दिवाकर 25 पुत्र शोभनाथ रूप में हुई है जो घर से शौच के लिए जाने के लिए बोलकर निकला था।

ट्रैक पार करते समय संभवतः कान में इयरफोन लगे होने का कारण तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन की हॉर्न युवक को सुनाई नहीं दिया और वह उसकी चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक का शरीर क्षत-विक्षत हो गया।

थाना प्रभारी प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि मृतक की शिनाख्त गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर ओझैनिया गांव निवासी के दिवाकर रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजने की। कार्यवाही की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।