जौनपुर में युवक ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग, इंटरसिटी की चपेट में आकर हुई मौत
जौनपुर के भंडारी जंक्शन पर एक 47 वर्षीय व्यक्ति ने वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
जौनपुर में 47 वर्षीय राजेश शुक्ला ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी।
वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से हुई मौत।
मृतक अंबेडकर नगर में बेटी-दामाद के साथ रहते थे, जांच जारी।
जागरण संवाददाता, भंडारी (जौनपुर)। जंक्शन के आउटर सिग्नल के पास सोमवार की सुबह 47 वर्षीय राजेश शुक्ला ने वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। गुजरात प्रांत के मूल निवासी मृत राजेश शुक्ला फिलहाल बेटी-दामाद के यहां अंबेडकर नगर में रहते थे।
आउटर सिग्नल के पास पटरी किनारे कुछ से खड़ा व्यक्ति लगभग आठ बजे लखनऊ जा रही प्लेटफॉर्म नंबर एक से चली इंटरसिटी एक्सप्रेस के आने पर पटरी पर कूद गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खबर लगते ही जीआरपी थाना प्रभारी सुनील गोंड व उपनिरीक्षक गिरीश मिश्र सहयोगी जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए।
पटरी से शव हटवाकर तलाशी ली तो मिले आधार कार्ड से मृत व्यक्ति की शिनाख्त 47 वर्षीय राजेश शुक्ला निवासी ग्राम नरगिस थाना बतिया, सूरत (गुजरात) के रूप में हुई। संपर्क किए जाने पर पता चला कि मृत राजेश शुक्ला इन दिनों अंबेडकर नगर जिले के मालीपुर थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव में अपनी बेटी-दामाद के यहां रह रहे थे।
सूचना दिए जाने पर स्वजन आ गए। जीआरपी प्रभारी ने बताया पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन को सौंप दिया गया। आत्महत्या के कारणों की छानबीन की जा रही है।
यह भी पढ़ें- जौनपुर में 'चाय खतरे में है मित्तर, चीनी पहुंच गई सत्तर' लिखना पड़ा भारी, लेखपाल निलंबित
